लाइव न्यूज़ :

India China Standoff: पैंगोंग के दक्षिणी किनारे से पीछे हट रहे हैं चीनी टैंक, सामने आया Video|India|Rajnath Singh

By गुणातीत ओझा | Updated: February 12, 2021 01:03 IST

Open in App
चीन को माननी पड़ी भारत की बात LAC पर हटा पीछेलद्दाख ( Ladakh) में एलएसी (LAC) पर भारत और चीन के बीच गतिरोध खत्‍म होता नजर आ रहा है। इस क्रम में गुरुवार को पैंगोग झील के दक्षिणी किनारे से चीन ने अपने टैंकों को पीछे हटाना शुरू कर दिया है। न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने इसका एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पीछे हटते हुए टैंक साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। चीन के साथ-साथ भारत ने भी अपने टैंक पीछे हटा लिए हैं। बुधवार को दोनों देशों के लोकल कमांडर्स के बीच बैठक के बाद यह वीडियो जारी किया गया है।इससे पहले, चीनी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि पूर्वी लद्दाख में पैंगोग झील के उत्तरी और दक्षिणी छोर पर तैनात भारत और चीन के फॉरवर्ड पोस्ट पर तैनात सैनिकों ने बुधवार से व्यवस्थित तरीके से पीछे हटना शुरू कर दिया। हालांकि अब तक भारतीय पक्ष की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं आई है। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वु कियान ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में पैंगोग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों पर तैनात भारत और चीन के अग्रिम पंक्ति के सैनिकों ने बुधवार से व्यवस्थित तरीके से पीछे हटना शुरू कर दिया।कियान ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की नौवें दौर की वार्ता में सहमति बनी है। इस सहमति के बाद दोनों देशों के सशस्त्र बलों की अग्रिम पंक्ति की इकाइयों ने 10 फरवरी से पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से व्यवस्थित तरीके से पीछे हटना शुरू कर दिया। बता दें कि दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले साल मई से सैन्य गतिरोध चला आ रहा है।
टॅग्स :चीनलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील