लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बिना मास्क पहने घूम रही विदेशी महिला का ड्रामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2020 15:39 IST

Open in App
 दिल्ली में उरूग्वे दूतावास की एक महिला अधिकारी को लॉकडाउन में बिना मास्क के साइकिल चलाते हुए दिल्ली पुलिस ने रोका तो वो पुलिस से ही उलझ गयी. पुलिस अधिकारी ने जब महिला को लॉकडाउन के नोटफिकेशन की याद दिलाई तो महिला का जवाब था कि हमें कोई नोटिफकेशन नहीं मिला. इतना ही नहीं वो एंबेसी के ईमेल दिखाने की बात कहने लगी. इस पर पुलिस अधिकारी ने उन्हें पीएम मोदी की अपील की भी याद दिलाई लेकिन उसका भी कोई असर नहीं हुआ.  पुलिस ने इस महिला को वसंत विहार के पश्चिमी मार्ग पर रोका था. बहस के दौरान महिला रोकने वाले पुलिस अधिकारी का नाम नोट करने लगी. इस महिला डिप्लोमैट का नाम Valentina Obispoहै. वसंत विहार में मौजूद उरूग्वे दूतावास में हेड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन है.http://www.embassyofuruguayinindia.in/eou.php?id=Officialsइस घटना के वक्त ही वसंत विहार रेजिडेंट वेलफेयर असोसिएशन के लोग भी पहुंच गये. उन लोगों की भी यही शिकायत थी कि वो लोग विदेशी नागरिकों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ये लोग उनकी बात नहीं सुन रहे हैं. #coronavirusकोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों के उल्लंघन पर कल तक दिल्ली पुलिस ने 200 मामले दर्ज किए और 3,515 लोगों को हिरासत में लिया और 400 गाड़ियां जब्त की गयीं. पुलिस ने बिना मास्क पहने घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ 100 मामले दर्ज किए हैं . पुलिस ने दिल्ली में बाहर निकलने के लिए कुल 634 पास जारी किए गए हैं. दिल्ली में कोरोनावायरस के अब तक 1069 केस मिले हैं, 25 लोग इलाज के बाद अपने घर जा चुके हैं.  कोविड 19 के संक्रमण से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली के 33 हॉटस्पॉट की पहचान कर इन इलाकों में विशेष ध्यान दिया जा रहा. इन 33 इलाकों को सील कर दिया है. इन हॉटस्पाट में हर घर में जाकर सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है. जिन लोगों में हल्के फुल्के लक्षण भी दिख रहे हैं उनका टेस्ट करवाया जा रहा है जिससे कोरानावायरस संक्रमण और फैलने से रोका जा सके. दिल्ली के जिन 33 इलाकों को संक्रमित क्षेत्र या हॉटस्पॉट घोषित किया गया है ऐसे ही एक इलाके देवली एक्टेक्शन को पूरी तरह सील कर के सैनेटाइज किया जा रह है. कोरोनावायरस से देश भर में बीते 24 घंटे में 34 लोगों की मौत हुई है और 909 नये केस दर्ज किये गये हैं. जिसके बाद कोरोनावायरस से संक्रिमत लोगों की संख्या बढ़कर 8356 हो गयी है.कोविड 19 के कारण मरने वालों की संख्या 273 हो गयी है.   
टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली पुलिसअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह