लाइव न्यूज़ :

Twitter deletes Kangana Ranaut tweets|कंगना पर ट्विटर का बड़ा ऐक्शन| Rihana|Greta Thunberg|Mia Khalifa

By गुणातीत ओझा | Updated: February 4, 2021 21:20 IST

Open in App
कंगना रनौत के ‘आपत्तिजनक’ ट्वीट्स ट्विटर ने किए डिलीट कंगना रनौत ने हाल ही में किसान आंदोलन पर कई ट्वीट किए थे। अब कंगना के कई ट्वीट्स ट्विटर ने डिलीट कर दिए हैं। ट्विटर ने कहा है कि कंगना के ट्वीट्स उनकी कम्यूनिटी गाइडलाइंस और नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत लगातार सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहती हैं। हाल में रिहाना के किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किए जाने के बाद कंगना रनौत लगातार किसान आंदोलन को सपोर्ट करने वालों के खिलाफ ट्वीट कर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि अब कंगना रनौत के कुछ ट्वीट्स को ट्विटर ने हटा दिया है। ट्विटर ने कहा है कि कंगना के इन ट्वीट्स में उनके बनाए नियमों का उल्लंघन हुआ है इसलिए इन्हें हटा दिया गया है।कंगना के ट्वीट डिलीट किए जाने पर ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा, 'हमने उन ट्वीट्स पर ऐक्शन लिया है जो ट्विटर के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।' अब कंगना के ये विवादित ट्वीट उनके हैंडल पर नहीं दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक कंगना का रोहित शर्मा और अन्य क्रिकेटर्स के बारे में वह विवादित ट्वीट भी था जिसमें उन्होंने क्रिकेटर्स की तुलना 'धोबी के कुत्ते' से की थी।कंगना ने किसान आंदोलन पर इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना द्वारा किए गए ट्वीट पर सवाल उठाया था। रिहाना ने मंगलवार रात किसान आंदोलन की एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया था कि हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे? इसके साथ उन्होंने Farmer's Protest हैशटैग भी लिखा।रिहाना के इस ट्वीट का कंगना रनौत ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा- कोई इसके बारे में बात नहीं कर रहा, क्योंकि वे किसान नहीं, आतंकवादी हैं, जो भारत को बांटना चाहते हैं, ताकि चीन हमारे संवेदनशील टूटे हुए देश पर कब्जा कर सके और अमेरिका की तरह इसे अपनी कॉलोनी बना सके। चुपचाप बैठो बेवकूफ, हम तुम जैसे नकली लोगों की तरह अपना देश नहीं बिकने देंगे।बता दें कि कंगना की टीम जिस अकाउंट को पहले संभाला करती थी उसी अकाउंट को अगस्त से कंगना खुद संभाल रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से अपने विरोधियों पर लगातार तीखे तंज करने के कारण कंगना हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल के दिनों में कंगना लगातार किसान आंदोलन के विरोध में ट्वीट कर रही हैं।
टॅग्स :कंगना रनौतकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारतMaharashtra Farmers Protest: आंदोलन के स्वरूप को लेकर सहमति बननी चाहिए, हजारों वाहन 30 घंटे से ज्यादा फंसे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील