googleNewsNext

इस पेड़ को माना जाता है सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत, अपने घर में जरूर लगाए

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 6, 2018 11:58 AM2018-01-06T11:58:55+5:302018-01-06T12:01:25+5:30

अशोक का पेड़ अपने नाम के अनुसार दुख का हरण करने वाला है। वास्तु में अशोक के पेड...

अशोक का पेड़ अपने नाम के अनुसार दुख का हरण करने वाला है। वास्तु में अशोक के पेड़ को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। घर के बाहर इस के होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर के बाहर अशोक के पेड़ को कहां पर लगायें इस के बारे में जानतें है।वास्तु के अनुसार अशोक का वृक्ष घर के बाहर उत्तर दिशा में होना चाहिए, इस से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है। घर में अशोक के वृक्ष होने से सुख, शान्ति एवं समृद्धि बनी रहती है एवं अकाल मृत्यु नहीं होती है।वास्तु के अनुसार अशोक के पेड़ के घर में होने से परिवार की महिलाओं की शारीरिक व मानसिक ऊर्जा बनी रहती है। अशोक के पेड़ में महिलाओं दवारा रोज जल चढ़ाने से वैवाहिक जीवन में इस का अच्छा प्रभाव पड़ता है वास्तु के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर अशोक के पत्तों की बंदनवार बांधने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है |