googleNewsNext

कश्मीर : कैदियों ने श्रीनगर की सेंट्रल जेल में लगाई आग, हंगामा और तोड़फोड भी की

By ज्ञानेश चौहान | Published: April 6, 2019 12:15 PM2019-04-06T12:15:38+5:302019-04-06T12:18:16+5:30

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की सेंट्रल जेल में गुरुवार रात अचानक हिंसा भड़क गई। यहां पर कैदियों के एक समूह और सुरक्षा अधिकारियों के बीच हाथापाई हो गई। विवाद के बाद कैदियों ने जेल के अंदर हंगामा और तोड़फोड़ करके बैरकों में आग लगा दी। इस दौरान कैदियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश भी की। हाथापाई का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरjammu kashmir