लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में 'मैरिज फ्रॉम होम', मुस्लिम जोड़े ने वीडियो कॉल पर किया निकाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2020 16:44 IST

Open in App
  कोरोना वायरस को हराने की खातिर 14 अप्रैल तक पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन हैं. देश भर में अब तक 2902 मामले मिले हैं और 68 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा 423 मामले महाराष्ट्र में मिले हैं और वहां 19 लोगों की मौत हो चुकी है. इस दौरान जिंदगी बचाने की खातिर जिंदगी की रफ्तार को थोड़ा थमना पड़ा है. जानकार कहते हैं कि इस वक्त सोशल डिसटेंसिंग ही कोरोना वायरस के मकड़जाल को तोड़ने का एक मात्र रास्ता है. सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह और लॉकडाउन के मुश्किल दौर में नए रिश्ते भी जुड़ रहे हैं. लोग नयी कसमें-वादे कर रहे है, एक दूसरे के हो रहे है. महाराष्ट्र के औरंगाबाद के इस मुस्लिम परिवार ने लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग को निभाते हुए नये रिश्ते की शुरूआत कुछ अलग अंदाज़ में की.  #covid19 #coronavirus #nikah #lokcdownदूल्हे मियां शेरवानी और सेहरे के साथ तैयार हैं. आस-पास कुछ घरवाले हैं, दोस्त-रिश्तेदार हैं. सेहरा सजाए दूल्हे मियां निकाह करने जा रहे हैं. पास ही में काज़ी और निकाहनामा तैयार है. लेकिन दुल्हन कहीं नज़र आ रही है. दरअसल निकाहनामा लेकर बैठे काजी के हाथों में मोबाइल है और उसी मोबाइल में दूसरी ओर वीडियोकॉल पर दुल्हन है. वीडियो कॉल पर ही सारी रस्में निभायी  जा रही हैं. दूल्हे राजा ने निकाहनामें पर दस्तखत कर दिये हैं. थोड़ी देर में मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए ही दूल्हे-दुल्हन ने एक दूसरे को कबूल कर लिया है. दूल्हे के पिता कहते है कि इन दोनों की शादी 6 महीने पहले तय हुई थी. जब शादी तय हुई थी तो उस वक्त कोरोनावायरस का कोई खतरा नहीं था. अब जब ये इतना फैल गया है तो सभी बड़े बुजुर्गों ने तय किया कि फोन वीडियोकॉलिंग पर दोनों का निकाह करवा दिया जाए.  काजी कहते हैं कि रसूलअल्लाह ने फरमाया है कि सबसे बाबरकत निकाह वही है जो कम खर्च में हो. इस शादी ने कम खर्च के साथ और कई संदेश दिए है कि 21 दिनों के लॉकडाउन में जिंदगी कैसे चलती रह सकती है. सोशल डिस्टेंसिंग के बंधनों में साथ-साथ नये रिश्ते कैसे जुड़ सकते है. कोरोनावायरस से लड़ने में हर व्यक्ति, हर मज़हब अपने-अपने हिस्से का योगदान कर रहा. इस लिए लोकमत न्यूज़ आपसे अनुरोध करता है कि वॉट्स एप्प युनिवर्सिटी और फेक खबरों की दुनिया से बाहर निकलिए. इस वक्त की एक खूबसूरत तस्वीर ये भी है अफवाहों के इस दौर में इसे वायरल कीजिए.  
टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण