लाइव न्यूज़ :

यूपी के इस गांव में अनोखा लॉकडाउन, घुसने वाले पर भारी जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2020 19:35 IST

Open in App
यूपी के हापुड़ ज़िले के बछलौता गांव के रास्ते बाहरी दुनिया के लिए बंद है. गांव की सूनी गलियों-सड़कों पर सन्नाटा सफर कर रहा है. रास्तों में बांस बल्लियों से बाड़ लगा दी गयी है. जिससे कोई भी गांव में अंदर आ न सके. कोरोना महामारी से लड़ने के लिए देश भर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है. बछलौता गांव एक कदम आगे बढ़कर थोड़ा और सख्त लॉकडाउन आजमा रहा है.गांव के नोटिस बोर्ड पर एक चेतावनी चिपकी हुई है.  गांव वालों इसे सामूहिक फैसला कहते हैं. नोटिस के मुताबिक बाहर का रहने वाला कोई भी व्यक्ति गांव में इस वक्त घुसने की कोशिश करेगा तो उसे भारी जुर्माना देगा.  गांव वालों के इस लॉकडाउन को तोड़ने वाले को 5 हज़ार रुपये का जुर्माना देना होगा. नोटिस में कहा गया हो कि बाहर से आने वाला कोई भी व्यक्ति चाहे वो किसी का रिश्तेदार हो या किसी काम से आया हो ये नियम सब पर लागू है. नोटिस पर ग्राम प्रधान बछरौता के दस्तख्त भी है. उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के अब तक 305 मामले सामने आए है और अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में 19 मरीज इलाज़ के बाद ठीक हो चुके हैं. देश भर की बात करे तो अब भारत में कोरोनावायरस के 4067 मामले सामने आए हैं और 109 लोगों की मौत हो चुकी है. 
टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब