googleNewsNext

Lalji Tandon Death News: मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

By आदित्य द्विवेदी | Published: July 21, 2020 08:41 AM2020-07-21T08:41:29+5:302020-07-21T08:41:29+5:30

मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन का देहांत हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका निधन मंगलवार सुबह लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में हुआ। वे 85 वर्ष के थे। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है। टंडन पिछले कई दिनों से बीमार थे और करीब डेढ़ महीने से उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। उनके किडनी और लिवर में परेशानी थी। उन्हें 11 जून को सांस लेने में तकलीफ, बुखार और पेशाब में दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था।

टॅग्स :लालजी टंडनLalji Tandon