लाइव न्यूज़ :

Shaheen Bagh में गोली चलाने वाला Kapil Gurjar कुछ देर के लिए BJP में हुआ शामिल

By गुणातीत ओझा | Updated: December 30, 2020 22:34 IST

Open in App
शाहीन बाग में गोली चलाने वाला सुबह BJP में शाम को बाहरदिल्ली (Delhi) के शाहीनबाग (Shaheen Bagh) में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधी आंदोलन के दौरान हवाई फायरिंग करने वाले कपिल गुर्जर (Kapil Gurjar) उर्फ कपिल बैसला ने आज सुबह भाजपा (BJP) की सदस्यता हासिल की और शाम होते ही पार्टी ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। गाजियाबाद (Ghaziabad) में भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने बुधवार 30 दिसंबर को उसे भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके बाद पार्टी की जमकर फजीहत हुई। विपक्षी दलों के अलावा सोशल मीडिया (Social Media) पर भी लोगों ने गुर्जर के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी को निशाने पर लेना शुरू कर दिया था। पार्टी की छवि धूमिल होते देख बुधवार की शाम ही भाजपा कपिल गुर्जर से अपना पीछा छुड़ा लिया और उसकी सदस्यता रद्द कर दी।भाजपा ने कपिल गुर्जर की सदस्यता को अमान्य करार दिया है। भाजपा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'गाजियाबाद के कपिल गुर्जर की विचारधारा भाजपा के अनुरूप नहीं है। उनकी सदस्यता को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमान्य करार दिया जाता है।' गुर्जर ने गाजियाबाद में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो गई।बुधवार को गुर्जर की सदस्यता को अमान्य घोषित किए जाने के बाद भाजपा के गाजियाबाद प्रभारी संजीव शर्मा ने मामले पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद महानगर कार्यालय पर बीएसपी छोड़कर आए कुछ युवा कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करवाया गया, इसमें कुछ व्यक्तियों के साथ कपिल गुर्जर भी शामिल था। हमें उसके विवादित शाहीन बाग मामले की जानकारी नहीं थी।शर्मा ने आगे कहा कि घटना की पूर्ण जानकारी होने के बाद प्रदेश नेतृत्व के द्वारा कपिल गुर्जर का पार्टी में शामिल किया जाना तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। बता दें कि साल की शुरुआत में शाहीन बाग इलाके में नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान गुर्जर ने हवाई फायरिंग की थी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। गुर्जर को 25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी गई थी। घटना के दौरान गुर्जर का संबंध आम आदमी पार्टी से जोड़ा गया था।
टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैब प्रोटेस्टशाहीन बाग़ प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई