लाइव न्यूज़ :

क्या ये दवा कोरानावायरस को खत्म कर देगी ?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2020 18:26 IST

Open in App
कोरोना के कहर से देश भर में लॉकडाउन हैं. लोग घरों में बंद लेकिन अपने परिवार को बचाने की चिंताएं आसमान पर हैं. फिलहाल कोरोनावारस का इलाज नहीं ढूंढा गया है लेकिन आज कल एक दवा का नाम चर्चा हैं. अपने परिवार वालों की सलामती की चिंता में लोग परिवार वालों को इसे लेने की सलाह देते देखे जा रहे हैं. इस दवा का नाम हाइड्रोक्लोरोक्विन हैं. ऐसी खबरें थी कि लोग इस दवा को खरीद कर जमा भी करने लगे हैं ये दवा बाज़ार से गायब है. इस खबर पर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने साफ किया कि केवल कोरोना मरीजों की देखभाल में जुटे डॉक्टरों, या मरीज़ के साथ रह रहे लोगों को ये दवा दी  जा रही है. शायद यही वजह है जहां से इस दवा को लेकर चर्चा शुरू हुई कि ये दवा कोरोना का बचाव या इलाज कर सकती हैं. कई लोगों ने हमें भी इस दवा को खरीदने की सलाह दी. इस सलाह पर आंख मूंद कर भरोसा करने की जगह लोकमत ने डॉ देवराज से फोन पर बात कर ये जाना कि आखिर ये दवा हाइड्रोक्लोरोक्विन किस काम आती है. और क्या इसके कोई साइडइफ्केट्स भी हैं.  #COVID19 #CoronaOutbreak #HealthForAll #SwasthaBharatदरअसल इसका नाम चर्चा में तब आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सरकार के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फॉसी के बीच इसे लेकर विवाद हो गया. विवाद इस बात पर था कि क्या मलेरिया की दवा कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में कारगर साबित हो सकती है. ट्रंप ने कहा कि वह इस धारणा से सहमत नहीं कि कोरोना वायरस बीमारी के लिए कोई जादुई दवा नहीं है .उन्होंने फॉसी को सीधे चुनौती न देते हुए कहा दवा हो भी सकती है और नहीं भी. उन्होंने मलेरिया की दवा का संदर्भ देते हुए कहा मैं बहुत सोच-विचार किए बिना कह रहा हूं कि मुझे यह दवा कारगर लगती है. तो आप भी सतर्क रहें सुनी-सुनाई बातों के चक्कर में आ कर ये दवा मत लें ना ही स्टॉक करें. कोई भी जानकारी चाहिए तो स्वास्थ्य मंत्रालय के टोल प्री नंबर 1075 पर फोन करें. ये वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट कर के जरू बताएं और हमारे चैनल लोकमत न्यूज़ को सब्सक्राइब कर लें, और लगे हाथ बेल आइकन दबा दें नोटिफिकेशन मिलता रहेगा जिससे आपके काम की कोई खबर नहीं छूटेगी 
टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनाबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?