लाइव न्यूज़ :

Gujarat Municipal Election Result 2021: BJP जीत की ओर, Congress पीछे,  AAP का खाता खुला AIMIM का नहीं गुज

By गुणातीत ओझा | Updated: February 24, 2021 01:42 IST

Open in App
रात चुनावबड़ी जीत की ओर BJP जानें कांग्रेस-AAP का हालगुजरात निकाय चुनाव (Gujarat municipal election results 2021) की मतगणना जारी है। छह नगर निगमों- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट के चुनाव परिणाम शाम तक आ जाएंगे। राज्‍य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव के परिणाम वोटर्स का मूड किस तरफ है, ये बताएंगे। मुख्‍य मुकाबला सत्‍ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। हालांकि आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें हैं।निकाय चुनाव में कौन है आगे, देखिएनगर निगम (सीट)    बीजेपी (रुझान)    कांग्रेस (रुझान)    अन्‍य (रुझान)अहमदाबाद (192)    101    18    00वडोदरा (76)    53    07    0सूरत (120)            51    00    17राजकोट (72)    52    04    0भावनगर (52)    40    09    0जामनगर (64)    51    10    3टोटल (411/576)    348    47    16ताजा रुझानों के अनुसार, आम आदमी पार्टी 17 सीटों पर आगे चल रही है। AAP की सारी बढ़त सूरत नगर‍ निगम में सामने आ रही है। इसके अलावा अहमदाबाद, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में पार्टी का कोई उम्‍मीदवार फिलहाल लीड नहीं कर रहा है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी पहली बार स्‍थानीय निकाय चुनाव में उतरी है। एक वक्‍त पार्टी अहमदाबाद नगर निगम की 4 सीटों पर आगे चल रही थी मगर बाद में उसकी लीड छिन गई। AIMIM के उम्‍मीदवार बाकी नगर निगमों- सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में बढ़त बनाने में अबतक नाकाम रहे हैं।चुनाव आयोग के अनुसार, छह नगर निगमों की कुल 575 सीटों पर कुल 2,276 उम्‍मीदवार मैदान में थे। इनमें बीजेपी से 577, कांग्रेस से 566, आप से 470, राकांपा से 91, अन्य दलों से 353 और 228 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। पिछले कई चुनावों में बीजेपी ने इन सभी निगमों पर जीत हासिल की थी। इस साल अहमदाबाद में सबसे कम (38.73 फीसदी) मतदान दर्ज किया गया था। सबसे अधिक (49.86 फीसदी) वोट जामनगर में पड़े। राजकोट में 47.27 फीसदी, भावनगर में 43.66 फीसदी, सूरत में 43.52 फीसदी और वडोदरा में 43.47 फीसदी मतदाताओं ने वोट किया था।
टॅग्स :गुजरात चुनाव परिणाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNarendra Modi In Gujarat: 'शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है', चुनावी सभा में बोले मोदी

भारतNarendra Modi In Gujarat: 'मोहब्बत की दुकान फेक फैक्ट्री हो चुकी है', कांग्रेस पर बोले पीएम मोदी

भारतगुजरात जीत के हीरो हैं सीआर पाटिल, पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव में जीतना चाहते हैं 400 सीटें

भारतगुजरात के लोगों का जनादेश राहुल गांधी ने विनम्रतापूर्वक किया स्वीकार, कहा- हम पुनर्गठन कर कड़ी मेहनत करेंगे

भारतक्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने जीता चुनाव, जनता का ऐसे किया धन्यवाद

भारत अधिक खबरें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक