googleNewsNext

836 करोड़ की थी हज सब्सिडी, पहले घट कर 250 करोड़ हुई और अब जीरो!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 16, 2018 09:03 PM2018-01-16T21:03:13+5:302018-01-16T21:03:44+5:30

मोदी सरकार ने हज यात्रा पर जाने वाले मुसलमानों को करारा झटका दिया है। केंद्र सरकार ने हज यात्रिय...

मोदी सरकार ने हज यात्रा पर जाने वाले मुसलमानों को करारा झटका दिया है। केंद्र सरकार ने हज यात्रियों को मिलने वाली सब्सिडी खत्म कर दी है। हर साल एक लाख 75 हजार हज यात्रियों को सब्सिडी दी जाती थी। इस पर सरकार को सलाना 700 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते थे। केंद्र सरकार ने नई हज नीति के तहत यह फैसला लिया है। इससे पहले मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को बिना मेहरम के हज पर जाने की इजाजत दी थी। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार हज यात्रियों को सब्सिडी नहीं देगी। इस साल एक लाख 75 हजार मुसलमान हज यात्रा पर जाने वाले हैं।

टॅग्स :हज यात्रामुख्तार अब्बास नक़वीHaj YatraMukhtar Abbas Naqvi