लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar की जगह लेंगे पूर्व IAS अधिकारी RCP Singh, आरसीपी सिंह| नीतीश कुमार| JDU| Bihar News

By गुणातीत ओझा | Updated: December 27, 2020 23:57 IST

Open in App
बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में आज रविवार को बड़ा फैसला लिया गया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान जो की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास थी अब रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP Singh) को सौंपी जाएगी। पटना (Patna) में हो रही जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक (JDU National Executive Meeting) के अंतिम दिन यह फैसला लिया गया है। वर्तमान में आरसीपी सिंह राज्यसभा में संसदीय दल के नेता हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी जदयू नेताओं ने समर्थन किया। हाल ही में CM नीतीश कुमार ने सिंह को राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाए जाने की बात भी कही थी। नीतीश ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान यह बात कही थी कि उनके बाद सब कुछ आरसीपी सिंह ही देखेंगे।यह पहला मौका था जब CM नीतीश कुमार ने दो टूक शब्दों में उनके बाद पार्टी में कौन उनका राजनीतिक वारिस होगा, इस बारे में साफ संकेत दे दिया था। वैसे भी आरसीपी सिंह को JDU में नंबर दो भी माना जाता था क्योंकि जब पार्टी की वर्चुअल बैठक का दौर जून महीने में चल रहा था, तब लोकसभा में संसदीय दल के नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के मौजूद रहने के बावजूद भाषण देने का जो क्रम बनता था, उसमें नीतीश कुमार से पहले आरसीपी सिंह भाषण देते थे। माना जाता है कि इस प्रोटोकॉल का नीतीश कुमार के निर्देश पर पालन किया जाता था। आरसीपी सिंह न केवल नीतीश कुमार की जाति से ही ताल्लुक रखते हैं, बल्कि वह नीतीश के परिवार के भी खास हैं।आरसीपी सिंह के जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही उनके समर्थकों में खासा उत्साह दिख रहा है। पार्टी के दफ्तर के बाहर लगातार लोग उनके पक्ष में नारेबाजी कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। नीतीश कुमार ने बैठक में कहा कि एक व्यक्ति का मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष रहना सही बात नहीं है। मैं बिहार का सीएम तो हूं ही और जो भी अध्यक्ष होगा साथ में रहेंगे। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह की अगुवाई में पार्टी और आगे बढ़ेगी। नीतीश कुमार ने कहा कि मैं तो मुख्यमंत्री भी नहीं बनना चाहता था लेकिन लोगों ने कहा तो मैंने यह पदभार संभाल लिया।दूसरा पहलू ये भी है कि नीतीश अब सक्रिय राजनीति से दूरी बनाना चाहते हैं। उन्होंने बिहार चुनाव के प्रचार के दौरान ही ये कह दिया था कि ये उनका आखिरी चुनाव है। हालांकि बाद में उन्होंने इसके अलग मायने बताए थे।
टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?