लाइव न्यूज़ :

सीमा पर फिर हुई गोलीबारी, पाकिस्तान के कई बंकर तबाह

By धीरज पाल | Updated: January 13, 2018 16:34 IST

Open in App
कश्मीर के उरी सैक्टर में सीमा रेखा के पास पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। भारतीय सेना ने गोलीबारी की कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तान पर हमला किया और इस हमले में पाकिस्तान की कई चौकियों के तबाह होने की खबर है। फायरिंग अभी भी जारी है. हालांकि अभी तक इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। पाकिस्तानी सेना लगातार बिना किसी उकसावे के भारतीय सीमा पर गोलीबारी करती रहती है। इस गोलीबारी की आड़ में पाकिस्तान आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ कराता है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में बिना उकसावे के गोलीबारी शरू कर दी। भारतीय सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन की इस कार्रवाई का मुंह तोड़ जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि आधी रात के बाद दो बजे गोलीबारी थोड़ी थमी लेकिन पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह होते ही फिर गोलीबारी शुरू कर दी। 
टॅग्स :भारतीय सेनाथल सेना अध्यक्ष बिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतभारतीय सेना के पराक्रम की गाथा है ऑपरेशन सिंदूर

विश्वभारतीय सेना के अधिकारी क्यों करते हैं अंग्रेज़ी का इस्तेमाल?: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पूछा और हो गए ट्रेल

भारतड्रोन और रडार तकनीक में नवाचार का मौका, वायुसेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण किया आरंभ

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी