googleNewsNext

Farmers Protest: किसानों के साथ सीएम केजरीवाल का भी उपवास, जानें अन्नदाताओं का आंदोलन प्लान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 14, 2020 12:20 PM2020-12-14T12:20:12+5:302020-12-14T12:20:37+5:30

अपनी मांगों को लेकर अड़े किसानों का आंदोलन आज यानी 14 दिसंबर से और भी तेज होगा। नवंबर महीने के अंत में दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हजारों किसान आज एक दिन की भूख हड़ताल (Hunger Strike) करेंगे और देशभर में धरना देंगे। प्रदर्शनकारी किसान संघों के नेताओं ने कहा है कि वे सोमवार को एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे और नए कृषि कानूनों की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिये सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, दिल्ली की ओर बढ़ रहा प्रदर्शनकारियों का विशाल समूह दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर रहा है, जिसे पुलिस ने हरियाणा-राजस्थान सीमा पर रोक लिया है।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनfarmers protest