लाइव न्यूज़ :

Farmer Protest: Red Fort पर Farmer Violence से बचने के लिए 20 फीट की ऊंचाई से कूदने लगे पुलिसकर्मी

By गुणातीत ओझा | Updated: January 28, 2021 01:42 IST

Open in App
किसान आंदोलन20 फीट की ऊंचाई से गिरे पुलिसकर्मीकुछ कूदने पर हुए मजबूरगणतंत्र दिवस (Republic Day) पर बेकाबू हुए किसानों ने लाल किले (Red Fort) पर सारी हदें पार कर दीं। उपद्रवियों ने देश की गरिमा में तो पलीता लगाया ही साथ ही मानवता भी भूल गए। किसानों की हिंसक भीड़ के आगे पुलिसबल बौना दिखाई दिया। यहां पर पुलिसकर्मियों की सहनशीलता का जिक्र करना जरुरी है। लाल किले पर हिंसक हुई किसानों की भीड़ पुलिस पर हमले पर हमले किये जा रही थी, लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें शांत करने के प्रयास में लगे हुए थे। इस घटना के कई वीडियो वायरल हुए हैं। इन वीडियोज़ में कहीं भी पुलिस द्वारा बल प्रयोग होता नहीं दिखा है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जान बचाने के लिए पुलिसबल व सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मजबूरन लगभग 20 फीट की ऊंचाई से कूदना पड़ा। कुछ पुलिसकर्मी दीवारों पर लटके तो कुछ दिवार से गिरते दिखाई दे रहे हैं।दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले में हुई हिंसा देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस हिंसा में 300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हिंसा के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद थाने के एसएचओ पीसी यादव ने आपबीती सुनाई कि कैसे भीड़ ने उन्हें घेरकर मारा और पुलिस क्यों कुछ नहीं कर पाई। एसएचओ पीसी यादव ने बताया कि हम लाल किले में तैनात थे जब कई लोग वहां घुस गए। हमने उन्हें लाल किले की प्राचीर से हटाने की कोशिश की, लेकिन वे आक्रामक हो गए। हम किसानों के खिलाफ बल प्रयोग नहीं करना चाहते थे, इसलिए हमने यथासंभव संयम बरता।वहीं, डीसीपी नॉर्थ, दिल्ली के ऑपरेटर संदीप ने बताया कि कई हिंसक लोग अचानक लाल किले पर पहुंच गए। नशे में धुत किसान या वे जो भी थे, उन्होंने हम पर अचानक तलवार, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। स्थिति बिगड़ रही थी और हिंसक भीड़ को नियंत्रित करना हमारे लिए बहुत मुश्किल था।किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के संबंध में दिल्ली पुलिस ने अभी तक 22 एफआईआर दर्ज की हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हिंसा में 300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मंगलवार को हुई हिंसा में शामिल किसानों की पहचान करने के लिए कई सीसीटीवी फुटेज और तमाम वीडियो खंगाले जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हिंसा के बाद राजधानी में कई स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, खासकर लाल किले और किसानों के प्रदर्शन स्थलों पर अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने बताया कि मंगलवार को हुई हिंसा के मामले में अभी तक 22 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि हिंसा में 300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 
टॅग्स :किसान आंदोलनगणतंत्र दिवसदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो