लाइव न्यूज़ :

Maharashtra के मंत्री Dhananjay Munde की कुर्सी खतरे में? Sharad Pawar बोले- कार्रवाई पर जल्द फैसला

By गुणातीत ओझा | Updated: January 14, 2021 22:08 IST

Open in App
धनंजय मुंडे रेप केसपवार बोले आरोप गंभीर जल्द कार्रवाई पर होगा फैसलाDhananjai Munde Rape Case: रेप के आरोप का सामना कर रहे महाराष्ट्र (Maharashtra) के मंत्री और एनसीपी (NCP) नेता धनंजय मुंडे की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। उनकी कुर्सी खतरे में पड़ गई है। मुंडे ने गुरुवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद शरद पवार ने कहा है कि धनंजय मुंडे पर जो आरोप लगे हैं, वे गंभीर हैं और पार्टी उन पर कार्रवाई के बारे में जल्द फैसला लेगी। एनसीपी प्रमुख ने आगे कहा कि मुंडे ने मुझसे मुलाकात की थी और मुझे उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वे एक महिला के साथ करीबी रिलेशनशिप में थे और उसने ही बाद में आरोप लगाए। उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई थी और जांच शुरू होने की उम्मीद है। उन्हें इस आरोप का अंदाजा पहले से ही था, जिसकी वजह से इस मामले में हाईकोर्ट से संपर्क किया था।मुलाकात करने के बाद मुंडे ने बताया कि मुझ पर लगे आरोप के सिलसिले में मैंने शरद पवार और पार्टी के सामने अपनी सफाई पेश की है। मैंने उन्हें सबकुछ बता दिया है। जो भी पार्टी और शरद पवार फैसला करेंगे, मैं वैसा ही करूंगा। वहीं, एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि चूंकि महिला ने मामला दर्ज करवा दिया है, इसलिए उनकी पार्टी जांच होने तक इंतजार करेगी। मलिक ने कहा, ''हम पहले आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार करेंगे और फिर फैसला करेंगे कि आगे क्या करना है।'' दूसरी तरफ, महाराष्ट्र की विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इस मामले की चुनाव आयोग में शिकायत की है क्योंकि रेप के आरोप पर सफाई देते हुए मुंडे ने कहा कि मैंने कोई बलात्कार नहीं किया है, बल्कि दोनों की सहमति से विवाहेतर संबंध था और इससे दो बच्चे भी हुए। बीजेपी का कहना है कि मुंडे ने खुद स्वीकार किया है कि उनकी दो बीवियां हैं, जबकि उन्होंने चुनाव आयोग को दूसरी बीवी और बच्चों की जानकारी नहीं दी। बता दें कि धनंजय मुंडे महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वे बीजेपी के स्वर्गीय नेता गोपीनाथ मुंडे के रिश्तेदार हैं। बाद में मुंडे शरद पवार की एनसीपी में शामिल हो गए थे। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में धनंजय मुंडे ने अपनी कजिन बहन पंकजा मुंडे को पर्ली विधानसभा सीट पर पराजित किया था।
टॅग्स :धनंजय मुंडेशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारतराज्यसभा चुनावः 10 राज्य, 37 सीट खाली, 14 प्रत्याशी और 11 सीट पर मतदान, 26 पर निर्विरोध निर्वाचित?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो