लाइव न्यूज़ :

Deep Sidhu का Delhi Police के सामने बड़ा खुलासा, बताया क्यों गया था Red Fort|Farmer Protest|Kisan Andolan

By गुणातीत ओझा | Updated: February 11, 2021 21:36 IST

Open in App
दीप सिद्धू ने बताया आखिर क्यों गया था लाल किला?गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर लालकिले में हुई हिंसा (Red Fort Violence) और धार्मिक झंडा फहराने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी दीप सिद्धू (Deep Sidhu) रोज नए खुलासे कर रहा है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने दीप सिद्धू को पंजाब के जीरकपुर से दो दिन पहले गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू समेत चार लोगों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा था। ये सभी लालकिले के अंदर उपद्रव करने, धार्मिक झंडा फहराने और लोगों को उकसाने के आरोपी थे।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूछताछ के दौरान अभिनेता दीप सिद्धू ने पुलिस को बताया कि मैं सबके साथ लाल किले की तरफ चला गया था लेकिन कोई भी गलत इरादा नहीं था। लालकिला हिंसा के मामले में गिरफ्तार अभिनेता दीप सिद्धू ने पुलिस को बताया कि जब वह 26 जनवरी की सुबह को जगा तो उसके मोबाइल में दो तीन मिस कॉल थे और कुछ मैसेज पड़े थे। जिसमें लोगों के लालकिला पहुंचने की जानकारी थी। जिसके बाद वह भी अपने तीन दोस्तों के साथ मैप के सहारे लालकिले पर पहुंच गया। साथ ही दीप सिद्धू ने यह भी बताया कि वह करीब 11 बजे सिंघु बॉर्डर से निकला था और 1 बजे लाल किला पहुंच गया था।हिंसा भड़कने के बाद वह वापस सिंघु बॉर्डर भी लौट गया था। इसके अलावा दीप सिद्धू ने कहा कि जब सब लाल किले की तरफ जा रहे थे तो वह बिना किसी गलत मकसद के वहां गया था। हालांकि दीप सिद्धू ने शुरुआत में पुलिस के सामने यह मानने से इंकार कर दिया था कि वह 25 जनवरी को सिंघु बॉर्डर पर मौजूद था। लेकिन बाद में पुलिस के द्वारा सबूत पेश किये जाने के बाद उसने कबूल लिया कि वह 26 जनवरी से पहले की रात को सिंघु बॉर्डर पर ही मौजूद था और अगले दिन वह लाल किला भी गया था लेकिन उसने ना तो भीड़ को इक्कठा किया और ना ही लोगों को झंडा फहराने के लिए उकसाया। पुलिस दीप सिद्धू के तीन दोस्तों की भी तलाश कर रही है जिसके साथ वह लालकिला गया था। साथ ही पुलिस दीप सिद्धू के मोबाइल फोन को बरामद करने की भी कोशिश कर रही है। अभिनेता दीप सिद्धू को करनाल बायपास से गिरफ्तार करने के बाद 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं, सिद्धू के वकील ने मंगलवार को दावा किया था कि हिंसा से उनका कोई लेना-देना नहीं है और वह सिर्फ गलत समय पर गलत जगह मौजूद थे। बता दें कि 26 जनवरी को भड़की हिंसा में करीब 500 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। एक किसान की मौत भी हो गई थी।
टॅग्स :दीप सिद्धूगणतंत्र दिवसकिसान आंदोलनदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं