लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Vaccine India Update| Corona New Strain| कोरोना वायरस वैक्सीन

By गुणातीत ओझा | Updated: December 22, 2020 22:07 IST

Open in App
Coronavirusबच्चों का नहीं होगा वैक्सीनेशन?देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) जल्द आने वाली है। इस बीच वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार (Central Government) ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की है। सरकार ने कहा कि बच्चों को कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine) देने की जरूरत नहीं है। नीति आयोग (Nitin Aayog) के सदस्य डॉ वी के पॉल (Dr VK Paul) ने बताया कि अभी तक जो अंतराष्ट्रीय गाइडलाइन बनी है उस हिसाब से बच्चों को ये (कोरोना) वैक्सीन देने की जरूरत नहीं है। सरकार ने देश में 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा है। जिसमें सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों और दूसरी गम्भीर बीमारी से पीड़ित लोगों को दी जाएगी।नीति आयोग सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि ये ज़्यादा उम्र के लोगों की बीमारी पाई गई है। अभी तक जो सुबूत मिले हैं उसके आधार पर बच्चों को वैक्सीन देने का कोई कारण नहीं है। वैसे भी अभी तक जो ट्रायल हुए हैं वह 18 वर्ष से ऊपर के लोगों पर हुए हैं। इसके अलावा ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार को लेकर वीके पॉल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस (सार्स कोव-दो स्ट्रेन) के नए स्वरूप से वैक्सीन के विकास पर कोई असर नहीं पड़ेगा।पॉल ने कहा, ‘‘अब तक उपलब्ध आंकड़ों, विश्लेषण के आधार पर कहा जा सकता है कि घबराने की कोई बात नहीं लेकिन और सतर्क रहना पड़ेगा। हमें समग्र प्रयासों से इस नयी चुनौती से निपटना होगा।’’नए वायरस के इलाज के दिशानिर्देशों में बदलाव नहींउन्होंने कहा कि वायरस के स्वरूप में बदलाव के मद्देनजर उपचार को लेकर दिशा-निर्देश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। खास कर देश में तैयार किए जा रहे टीका पर इससे कोई असर नहीं पड़ेगा। पॉल ने कहा कि स्वरूप में बदलाव से वायरस ज्यादा संक्रामक हो सकता है। यह जल्दी संक्रमण फैला सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह भी कहा जा रहा है कि यह वायरस 70 गुणा ज्यादा संक्रमण फैलाता है। एक तरीके से कह सकते हैं कि यह ‘सुपर स्प्रेडर’ है लेकिन इससे मृत्यु, अस्पताल में भर्ती होने या गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा नहीं बढ़ता है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि यह तेजी से लोगों में संक्रमण फैलाता है।’’ पॉल ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है और हम देश में इस तरह के वायरस का पता लगाने का काम कर रहे हैं।
टॅग्स :कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायलकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?