लाइव न्यूज़ :

coronavirus: आज कल किसी को फोन करने पर खांसी की आवाज़ क्यों आती है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2020 19:39 IST

Open in App
आज कल आप जब भी किसी को फोन लगाते हैं तो घंटी की जगह किसी के खांसने की आवाज और उसके बाद कोरोना वायरस से बचने की सूचना सुनाई दे रही है. #COVID19 #coronavirus #coronavirusprecautionsये संदेश सुन कर कई लोग चौंक जा रहे हैं. लोग पहले तो समझ नहीं पाए पहले तो लगा कि कहीं उन्होंने कोई गलत नंबर तो नहीं लगा दिया. कई लोगों को दोबारा कॉल करने के बाद भी यही ट्यून सुनाई दी. तब जाकर समझ में आया कि माजरा क्या है.  दरअसल कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में खौफ और गलत जानकारी फैली हुई है. इसी कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए भारत सरकार ने ये अनूठा कदम उठाया गया है. जो बीते दो दिनों से फोन की घंटी बजने से पहले ही सुनाई दे रही है. यह ट्यून किसी भी नंबर पर कॉल करने पर मोबाइल की रिंग बजने से पहले ही सुनाई दे रही है. नंबर किसी भी कंपनी का हो मोबाइल की कॉलर ट्यून भी यही सुनाई दे रही है. कल मुझे मेरे ऑफिस में काम करने वाले साथी दीपक ने फोन किया और जब उन्हें ये आवाज़ सुनाई दी तो उन्होंने मुझे इसके बारे में बताया. उसके बाद मैं अब जब भी किसी नंबर पर फोन कर रहा हूं तो पहले ये मैसेज सुनाई देता है. मैंने ये ट्यून पहले हिंदी में सुनी थी लेकिन अब ये ट्यून अब इंग्लिश में भी सुनाई दे रही है. इस संदेश में सुनाई देती हैं ये खास बातें,  जिनका आपको रखना है ख्याल खांसते या छींकते वक्त हमेशा मुंह को रूमाल या टिशू से ढंके. अपने हाथों को लगातार साबुन या हैंडवाश से धोएं.  अपनी आंख, नाक और मुंह को बार-बार ना छुएं.  अगर किसी को खांसी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत हो तो उससे कम से कम एक मीटर की दूर रहें. ज़रूरत पड़ने पर पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाए या हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 पर संपर्क करें.  
टॅग्स :कोरोना वायरसफोनस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकारहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी