googleNewsNext

Coronavirus India Update: 5 महीने के टॉप पर कोरोना, मिले 53364 नए केस, एक्टिव मामले भी 4 लाख के करीब

By गुणातीत ओझा | Published: March 25, 2021 09:30 AM2021-03-25T09:30:21+5:302021-03-25T09:30:56+5:30

5 महीने के टॉप पर कोरोना का कहर
महाराष्ट्र का बुरा हाल

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों ने एक बार फिर देश की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को देश में 53,364 नए केस सामने आए। यह आंकड़ा बीते साल 23 अक्टूबर के बाद से सबसे बड़ा आंकड़ा है। बुधवार को मिले कोरोना वायरस के मामले बीते 5 महीनों के टॉप पर है। 23 अक्टूबर को देश में 54,350 नए केस मिले थे, उसके बाद से लगातार यह संख्या कम ही थी। तब यह नए मामलों का शीर्ष था और उसके बाद लगातार नए केसों की संख्या में गिरावट देखने को मिली थी। हर दिन नए मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। मार्च से देश में करोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है.. कोरोना के नए केसों का आंकड़ा 30, फिर 40 और अब 50 हजार पर पहुंच गया है। कोरोना की पहली लहर का चरम पिछले साल 17 सितंबर को देखा गया था। 17 सितंबर को देश में 98 हजार केस सामने आए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाCoronavirus in IndiaCoronavirus in Maharashtra