लाइव न्यूज़ :

Coronavirus India Update: Bengaluru के एक Apartment 103 Corona Positive मामलों से हड़कंप

By गुणातीत ओझा | Updated: February 18, 2021 21:15 IST

Open in App
पार्टी के बाद अपार्टमेंट में कोरोना 'अटैक' 103 संक्रमितदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से गिरते ग्राफ ने सभी को राहत की सांस तो दी है लेकिन इसका खतरा अभी टला नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के बार-बार सावधानी बरतने की बातों को दरकिनार कर लोग बिना मास्क के पहले की तरह घूमने लगे हैं। लोगों की यह लापरवाही कितनी घातक हो सकती है इसका जीता-जागता उदाहरण बेंगलुरु में सामने आया है। बेंगलुरु के बोमनहल्‍ली में एसएनएन राज लेक व्‍यू अपार्टमेंट में 103 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। इस अपार्टमेंट में पिछले दिनों एक पार्टी आयोजित की गई था। इस पार्टी में अपार्टमेंट के ज्‍यादातर लोग शामिल हुए थे। पार्टी के बाद कोरोना के लक्षण सामने आने के बाद ज्यादातर लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराई। इसमें 103 लोग पॉजिटिव पाए गए।बीबीएमपी आयुक्त एन मंजूनाथ प्रसाद ने बताया कि बिल्डिंग के जो 103 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं, उनमें से 96 लोग 60 साल से अधिक उम्र के हैं। उन्‍होंने बताया कि बेंगलुरु के मंजूश्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग के 210 में से 40 छात्र भी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।अपार्टमेंट के 435 फ्लैट्स में 1500 लोग रहते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अपार्टमेंट में 6 फरवरी की पार्टी में 45 लोग शामिल हुए थे। अफसरों का दावा है कि ज्यादातर लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और न ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने बताया कि 10 फरवरी को पहला मामला तब सामने आया था जब लक्षण दिखने पर उस शख्स का कोरोना टेस्ट कराया गया था। बाद में यह जानकारी बेंगलुरु महानगरपालिका (BBMP) को दी गई थी।पॉजिटिव पाए जाने वालों में से कई नौजवान हैं और अब वो क्वारनटीन में हैं। बेंगलुरु महानगरपालिका ने पूरे अपार्टमेंट को सैनेटाइज कराया है। रविवार को अपार्टमेंट में रहने वाले 513 लोगों का टेस्ट कराया गया था जबकि 600 से ज्यादा लोगों का सोमवार को टेस्ट किया गया था। वहीं बाकी 300 लोगों का मंगलवार को कोरोना टेस्ट किया गया।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब