लाइव न्यूज़ :

चीन से एयरलिफ्ट होंगे इंडियन, प्लेन तैयार खड़ा है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2020 14:27 IST

Open in App
 भारत सरकार  चीन में कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित शहर वुहान से 250 से अधिक भारतीयों को निकालने पर विचार कर रही है.. चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर सरकार भी परेशान है.. कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में एक हाई लेवल मीटिंग में कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए भारत की तैयारियों का प्लान तैयार किया गया.. विदेश मंत्रालय वुहान में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने को लेकर चीनी अथारिटीज़ से अनुरोध करेगा.. बताया जा रहा है कि एअर इंडिया का एक बोइंग 747 विमान भी इसके लिए तैयार है..ऐसा बताया जा रहा है कि वुहान में 250 से 300 भारतीय छात्र रहते हैं.चीन में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है..चीनी अधिकारियों ने बताया कि कोरोनावायरस से संक्रमण के 1,300 नए मामले सामने आए हैं.सोमवार तक चीन से 155 विमानों से भारत आने वाले कुल 33,552 यात्रियों की जांच की गई है...सिर्फ सोमवार को 18 उड़ानों से आए 4,359 यात्रियों की जांच की गयी..इतना ही नहीं इसमें नेपाल की सीमा के पास उन अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों पर लोगों की जांच शुरू करने का फैसला किया गया जहां चीन से लोग आते हैं.   इस बीच आज कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका में तीन लोगों को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के अलग वार्ड में निगरानी में रखा गया है..आरएमएल अस्पताल में मेडिकल सुपरिटेंडेंट  डॉ. मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि तीनों व्यक्तियों की उम्र 24 वर्ष से 48 वर्ष के भीतर है..हालांकि भारत में अभी तक कोरोना वायरस के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन देश में करीब 450 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें अधिकतर लोग केरल के है.. इनमें से कुछ लोग हाल में चीन से लौटे हैं. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने केंद्र से अपील की है कि वह वुहान में पढ़ रहे उनके राज्यों के छात्रों को वापस लाने के लिए कदम उठाए.. इस बीच, पश्चिम बंगाल में चीन की एक महिला को कोरोना वायरस की आशंका के चलते अलग वार्ड में रखा गया है..हाल के दिनों में चीन से करीब 436 लोग केरल लौटे हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि नए कोरोना वायरस यानि एनसीओवी के चपेट में आने की आशंका के मद्देनजर उन्हें निगरानी में रखा गया है..इस बीच, पंजाब सरकार ने कहा कि यात्रियों में घातक कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर थर्मल सेंसर लगाए गए हैं..पंजाब में मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी आज से थर्मल स्क्रीनिंग शुरू हो जाएगी.  नयी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोच्चि के हवाई अड्डों पर पहले से ही थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है.. हैदराबाद में भी तीन लोगों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है जिन्होंने चीन की यात्रा की थी.
टॅग्स :कोरोना वायरसचीनएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी