लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस : खौफ से बंद होने लगे दिल्ली एनसीआर के स्कूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2020 21:10 IST

Open in App
देश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली एनसीआर के इलाकों में तीन स्कूलों को एहतियाती तौर पर बंद कर दिया गया है. वहीं दो स्कूलों ने समय से पहले  छुट्टियां कर दी है और इस बार में बच्चों के घरवालों के सलाह भी जारी कर दी है.  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार देश में कोरोना वायरस के दो नए मामलों की पुष्टि करने के बाद नोएडा के दो स्कूलों ने स्कूल के बंद रहने की खबर दी थी.  इनमें से एक स्कूल वो है, जिसमें एक बच्चे के पिता के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.  स्कूल ने चार से छह मार्च तक स्कूल कैंपस को  को संक्रमण मुक्त करने के लिए स्कूल को बंद रखने का एलान किया था.  दिल्ली के एक स्कूल ने गुरुवार से बंद रहने की एलान किया,  वहीं गुड़गांव में उसकी दो ब्रांचेज ने कहा कि उसकी समय से पहले छुट्टियां शनिवार से ही शुरू कर दी.  दिल्ली-एनसीआर में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की शाखाओं  में कक्षाओं को संक्रमण मुक्त करने के लिए धुआं भी छोड़ा गया.  पुष्प विहार की प्रिंसीपल अमीता मोहन ने कहा, ‘‘ हमनें स्कूल परिसर को संक्रमण मुक्त किया है और कक्षाओं को संक्रमण मुक्त करने के लिए धुआं छोड़ा गया है। स्कूल का कहना है कि जरूरत पड़ने पर छुट्टियों की घोषणा भी कर सकते हैं. छात्रा और अभिभावक घबराएं नहीं लेकिन एहतियाती कदम उठाएं. ‘हेरिटेज एक्सपेरीएंशियल लर्निंग स्कूल’गुड़गांव की प्रिंसिपल नीना कौल ने कहा,  हमने संदिग्ध संक्रमण के मामले में लोगों को अलग रखने के लिए एक प्रोटोकोल तैयार किया है और हमारे डॉक्टरों की टीम कोरोना वायरस के लक्षणों को पहचाने और संदिग्ध मामलों में जरूरी  कदम उठाने के लिए ट्रेंड है.  स्कूल ने अभिभावकों से कहा गया है कि वे बच्चों के बीमार होने, विशेषकर बुखार होने पर उन्हें स्कूल ना भेजें. दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय ने बच्चों के घरवालों से कहा है कि वे अपने परिवार या रिश्तेदारों  में से किसी को भी खांसी या जुकाम होने की जानकारी स्कूल प्रशासन को दें.  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली के मरीज के सम्पर्क में आने वाले 88 लोगों की जांच के सभी प्रयास जारी हैं.  वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 28 पुष्ट मामले सामने आए हैं।.  अब सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी. इससे पहले 12 देशों के यात्रियों की ही स्क्रीनिंग की जा रही थी. 
टॅग्स :कोरोना वायरसडॉक्टरchildहर्षवर्धनअरविन्द केजरीवालदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?