लाइव न्यूज़ :

कोरोना वैक्सीन बना देगी नपुंसक? Akhilesh Yadav और उनके नेता के बयान पर सियासी घमासान

By गुणातीत ओझा | Updated: January 3, 2021 20:58 IST

Open in App
अखिलेश की 'टीका' टिप्पणी पर सियासी उफानभारत में कोरोना (Coronavirus) के खिलाफ जंग में दो वैक्सीन कोविशील्ड (covishield) और कोवैक्सीन (covaxin) के इस्तेमाल को आज रविवार को अनुमति मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने रविवार को दोनों वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दे दी। अब देश में इस वैक्सीन को सार्वजनिक रूप से लगाया जा सकेगा। हालांकि, इस वैक्सीन की इजाजत मिलने से पहले ही कुछ लोगों ने इसे लेकर अफवाहें उड़ाना शुरू कर दी हैं। कुछ लोगों ने वैक्सीन के साइड इफेक्ट को बढ़ा चढ़ाकर बताया। तो कुछ लोगों ने कहा कि इस वैक्सीन को लेने से इंसान नपुंसक हो सकता है। अफवाहों का बाजार गरम होने के बाद डीसीजीआई के निदेशक वीजी सोमानी ने इसे बकवास बताया है।डीसीजीआई के निदेशक वीजी सोमानी से पूछा गया है कि ऐसी अफवाहें चल रही है कि इस वैक्सीन को लेने से आदमी नपुंसक हो सकता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ये एकदम बकवास बात है और इसे जरा भी तवज्जो नहीं देनी चाहिए। वैक्सीन के साइड इफेक्ट के बारे में वीजी सोमानी ने कहा कि ये वैक्सीन 110 प्रतिशत सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अगर वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर जरा भी चिंता होती तो वे इसके इस्तेमाल की इजाजत नहीं देते। इन्होंने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद हल्का बुखार, सरदर्द, एलर्जी जैसी मामूली दिक्कतें हो सकती हैं। अगर सुरक्षा को लेकर जरा भी संदेह होता तो हम कभी इसे मंजूर नहीं करते। इस टीके से लोग नपुंसक हो सकते हैं, ये बात पूरी तरह बकवास है।DCGI के निदेशक वीजी सोमानी ने बताया कि दोनों ही वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इसका इस्तेमाल इमरजेंसी की स्थिति में किया जा सकेगा। DCGI के मुताबिक दोनों ही वैक्सीन की दो दो डोज इंजेक्शन के रूप में दी जाएगी। इन दोनों वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री के तापमान में सुरक्षित रखा जा सकेगा। गौरतलब है कि फिलहाल भारत में कोरोना की छह वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल जारी है। इनमें कोवीशिल्ड और कोवैक्सिन भी शामिल है। कोवीशिल्ड ऑस्ट्रॉक्सी वैक्सीन है, जिसे एस्ट्रजेनेका और पुणे के सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित किया गया है। कोवैक्सीन भारत की बायोटेक द्वारा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के सहयोग से विकसित किया जा रहा स्वदेशी टीका है।सपा विधायक ने कहा था- वैक्सीन नपुंसक बनाने वाली हो सकती है शनिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस वैक्सीन को लेने से इनकार कर दिया था और इसे भाजपा की राजनीतिक वैक्सीन बताया था। इसके बाद अखिलेश के विधायक आशुतोष सिन्हा ने कहा था कि ये वैक्सीन नपुंसक बनाने वाली हो सकती है। कल सिन्हा ने कहा था कि हो सकता है भाजपा वाले बाद में कह दें कि हमने जनसंख्या कम करने और नपुंसक बनाने के लिए वैक्सीन लगा दी। आशुतोष सिन्हा ने अखिलेश यादव की बात का समर्थन करते हुए कहा था कि 'सपा सुप्रीमो ने तथ्यों के आधार पर ही बयान दिया होगा, हमें लगता है कि कहीं ना कहीं उस वैक्सीन में ऐसी चीज होंगी जिससे नुकसान हो सकता है।
टॅग्स :अखिलेश यादवकोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?