लाइव न्यूज़ :

Congress नेता Sajjan Singh Verma बोले- 15 साल में बच्चे पैदा करने लायक हो जाती हैं लड़कियां

By गुणातीत ओझा | Updated: January 13, 2021 21:43 IST

Open in App
''15 साल में बच्चे पैदा करने लायक हो जाती हैं लड़कियां''अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल किए जाने की बात पर वर्मा ने कहा है कि जब लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है। जब लड़कियों की शादी की उम्र पहले से 18 साल तय है तो इसमें बदलाव की क्या जरूरत है। वर्मा का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस बयान पर लोग उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं।सज्जन सिंह वर्मा ने बुधवार को राजधानी भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के अनुसार लड़कियों में 15 साल की उम्र में बच्चे पैदा करने की क्षमता हो जाती है। इसलिए उनकी शादी की उम्र में बदलाव करने की कोई जरूरत नहीं है।इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम में लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर बहस की जरूरत बताई थी। उन्होंने इसे 18 से बढ़ाकर 21 साल किए जाने की बात कही थी। चौहान ने कहा था कि कई बार मुझे लगता है कि समाज में बहस होनी चाहिए कि बेटियों की शादी की उम्र 18 रहनी चाहिए या इसे बढ़ाकर 21 साल कर देना चाहिये। मैं इसे बहस का विषय बनाना चाहता हूं। प्रदेश सोचे, देश सोचे ताकि इस पर कोई फैसला किया जा सके।सज्जन ने सिंधिया को बताया था नटखटसज्जन सिंह वर्मा ज्योतिरादित्य सिंधिया को नटखट बताया था। उन्होंने मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार गिरने और भाजपा के सरकार गठन पर कहा था कि भाजपा को ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह दबाव लंबे समय तक झेलना पड़ेगा। शिवराज अपना दिल मजबूत कर लें। भाजपा असंवैधानिक काम कर ही है। भाजपा पूरा मंत्रिमंडल का विस्तार करके तो देखे फिर देखिए पार्टी में कितनी बगावत है।तीखे बयानों के लिए जाने-जाते हैं वर्मासज्जन सिंह वर्मा अपने तीखे बयानों के लिए काफी मशहूर हैं। पिछले साल भी उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय के इंदौर शहर में आग लगाने के बयान पर कहा था- 'इंदौर शहर नपुंसकों का शहर नहीं है, बल्कि बाहुबलियों और बुद्धिमानों का शहर है..., और कोई नपुंसक इंदौर शहर में आग नहीं लगा सकता है।' आपको बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय ने पिछले साल एक कार्यक्रम में कहा था कि यदि इंदौर में संघ के पदाधिकारी नहीं होते तो वो शहर में आग लगा देते। हालांकि विजयवर्गीय की नाराजगी इंदौर में भूमाफियाओं के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर थी, लेकिन इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी, विजयवर्गीय और भाजपा पर हमलावर हो गई थी।
टॅग्स :सज्जन कुमारमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत