लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा में खुफिया ब्यूरों के सुरक्षा सहायक की मौत - आज की ताजा खबर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2020 17:15 IST

Open in App
नई दिल्ली: खुफिया ब्यूरो का एक कर्मचारी दिल्ली के दंगा ग्रस्त इलाके चांद बाग में बुधवार को मृत पाया गया.  पुलिस का कहना है कि अंकित शर्मा चांद बाग इलाके में रहते थे और शायद पथराव में उनकी जान गई. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है. खुफिया ब्यूरो में काम करने वाले 26 वर्षीय अंकित शर्मा का शव बुधवार दोपहर (26 फरवरी) को नाले (ड्रेन) में बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि अंकित शर्मा मंगवलार 25 फरवरी से लापता थे जब कथित तौर पर उनके घर के नजदीक उपद्रवियों के एक समूह ने हमला किया था. अंकित शर्मा आईबी के साथ सुरक्षा सहायक के रूप में काम कर रहे थे .  अंकित 2017 में आईबी में शामिल हुआ थे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कुछ लोगों ने मंगलवार 25  फरवरी को हमारे घर पर पथराव करना शुरू कर दिया.  परिवार के सदस्यों ने अंकित को फोन किया और उसे बचाने का आग्रह किया. अंकित गली में पहुंचा लेकिन लोगों के गुट ने अंकित को रोक लिया गया. भीड़ में शामिल लोग अंकित उसे मारते हुए दूर ले गए.  अंकित के पिता रविंद्र शर्मा आईबी में खुद हेड कांस्टेबल हैं.  उनके अनुसार, अंकित को पीटा गया और गोली मार दी गई.  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल में भेज दिया है. संशोधित नागरिकता कानून को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में  हिंसा मामले में मरने वालों की  संख्या बढ़कर 20 हो गई. लेकिन दिल्ली में जारी हिंसा के मामले पर सुनवाई के दौरान आज हाई कोर्ट को बताया गया कि अब तक 17 मौतों की ही पुष्टि हुई है.  वहीं जीटीबी अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार घायलों की संख्या अब 189 हो गई है.  जीटीबी के मेडिकल सुपरिटेंडेंट का कहना है कि मंगलवार आधी रात से ला जा रहे लोगों कोअलग-अलग तरह की चोटें आई हैं जिसमें गोली लगने से घायल हुए लोगों से लेकर हिंसा से बचने के लिए छतों से कूदने के कारण घायल हुए लोग शामिल हैं. इनमें अधिकतर के सिर में चोट आई है. इस बीच, दिल्ली हाई कोर्ट ने आधी रात को हुई सुनवाई में पुलिस को संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हुई हिंसा में घायल हुए लोगों को आपात उपचार के लिए सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.  घायलों को पर्याप्त सुविधाओं के साथ तुरंत और सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग पर न्यायमूर्ति एस मुरलीधर के घर पर सुनवाई हुई.  
टॅग्स :दिल्ली हिंसाइंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी)कैब प्रोटेस्टदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी