लाइव न्यूज़ :

Amit Shah ने Mamata Banerjee से पूछा- Jai Shri Ram Bengal में नहीं तो क्या Pakistan में बोला जाएगा

By गुणातीत ओझा | Updated: February 12, 2021 01:06 IST

Open in App
ममता दीदी.. जय श्री राम बंगाल में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा?भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर जमकर बरसे। शाह ने कहा, ''बंगाल के अंदर माहौल ऐसा कर दिया गया है कि 'जय श्री राम' (Jai Shri Ram) बोलना मानो गुनाह है। अरे ममता दीदी बंगाल में जय श्रीराम नहीं बोला जाएगा तो क्या पाकिस्तान (Pakistan) में बोला जाएगा।' कूचबिहार (Koochbihar) में सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ''मैं वादा कर रहा हूं कि चुनाव समाप्त होने तक ममता दीदी भी 'जय श्री राम' बोलेंगी।''शाह ने कहा, ''ममता दीदी हमेशा पीएम मोदी से झगड़ती रहती हैं। सुभाष बाबू के कार्यक्रम में भी उन्होंने झगड़ा किया। आखिर सुभाष बाबू का कार्यक्रम था तो उसमें झगड़ा न करतीं, लेकिन वह झगड़ा करती रहती हैं। इस चुनाव में ऐसी सरकार बना दीजिए, जो मोदी जी के साथ चलकर बंगाल के विकास के लिए काम करे। एक इंजन मोदी सरकार का और दूसरा इंजन बंगाल की बीजेपी सरकार का रहेगा तो मिलकर राज्य को बहुत आगे ले जाएंगे।'' मोदी जी ने एक योजना बनाई है कि हर गरीबों के घर में अगर कोई बीमार होता है तो 5 लाख तक का सारा खर्चा उनका मोदी सरकार उठाती है। लेकिन ये योजना आपको नहीं मिल रही क्योंकि ममता दीदी को ये योजना पसंद नहीं है। ममता दीदी अब आप हमें गरीबों की सेवा करने से नहीं रोक सकती। मैं आपको कहता हूं कि आप मई के बाद हमें नहीं रोक पाएंगी क्योंकि आप मुख्यमंत्री ही नहीं रहेंगी। शाह ने कहा कि इस बार नरेन्द्र मोदी जी के विकास के मॉडल और ममता जी के विनाश के मॉडल के बीच में चुनना है कि बंगाल क्या चाहता है। ''ममता दीदी, ये लड़ाई आप जीत नहीं सकती क्योंकि बंगाल की जनता ने तय कर लिया है परिवर्तन करके ही रहेंगे। ममता दीदी, ये बंगाल का चुनाव इस बार ऐतिहासिक होने जा रहा है। आपके दंगा प्रमुख गुंडों के सामने मेरी भारतीय जनता पार्टी का बूथ प्रमुख लड़ाई लड़ने वाला है, बूथ का कार्यकर्ता लड़ने वाला है।''शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी ने यहां के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। भाजपा की सरकार, मोदी जी के सूत्र सबका साथ-सबका विकास को मानकर चलती है। हम सभी समाजों को, समाज की संस्कृति, भाषा, संगीत, साहित्य को आगे लेकर जाने वाले लोग हैं, इसीलिए धीरे-धीरे पूरा भारत मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा से जुड़ा हुआ है।
टॅग्स :अमित शाहममता बनर्जीपश्चि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी