लाइव न्यूज़ :

Dubai से आ रहा Air India का विमान Kozhikode में रनवे से फिसला, 191 यात्री थे सवार

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: August 7, 2020 21:56 IST

Open in App
केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां एयर इंडिया का विमान रनवे पर क्रैश हो गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, क्रैश इतना भयानक था कि विमान दो हिस्से में बंट गया है। बता दें कि दुबई से विमान भारत आ रहा था। इस विमान में करीब 184 से अधिक पैसेंजर सवार थे। यह सभी लोग भारत आ रहे थे। इसके अलावा विमान में क्रू मेंबर और पायलट भी मौजूद थे। लगभग 190 लोगों को लेकर विमान केरल के कोझिकोड पहुंची थी, लेकिन यहां रनवे पर क्रैश होने की वह से इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। लोगों को मदद मुहैया कराया जा रहा है। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई है। सूत्रों की मानें तो विमान रनवे से आगे निकल गया था, जिस वजह से यह हादसा हुआ है। लेकिन, इस बारे में अभी अधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप