लाइव न्यूज़ :

Karnal में बवाल के बाद Manohar Lal Khattar ने Congress पर लगाया बड़ा आरोप| Farm Laws|Farmer Protest

By गुणातीत ओझा | Updated: January 10, 2021 23:07 IST

Open in App
करनाल बवाल के बाद खट्टर ने कांग्रेस पर निकाला गुस्साहरियाणा (Haryana) में करनाल (Karnal) के कैमला गांव में प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा 'किसान महापंचायत' कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी, कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने किसानों को भड़काया है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र है और सभी को अपनी बात रखने का पूरा हक है। 'किसान महापंचायत' में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लोगों को केंद्र के तीन कृषि कानूनों के फायदे बताने वाले थे, लेकिन किसानों के विरोध के चलते उन्हें यह पंचायत रद्द करनी पड़ी।हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ''आंदोलन करने वाले नेताओं से कल बातचीत हो गई थी और फिर सहमति बनी थी कि वे सांकेतिक विरोध करेंगे। रैली में पांच हजार लोग उपस्थित थे। हमारे देश में एक मजबूत लोकतंत्र है और सभी को बात करने का अधिकार है। हमने किसान नेताओं के बयानों, आंदोलनों को नहीं रोका। आंदोलन में कई तरह की सरकार ने व्यवस्था भी की है। यह अच्छा नहीं है कि लोकतंत्र में कोई किसी की बात को रोके। किसान का यह स्वाभव नहीं हो सकता है। इस तरह की घटना से उसकी बदनामी हुई है।''किसान नेता, कांग्रेस और कम्युनिस्टों पर बरसे खट्टरमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आगे कहा कि अगर मुझे इसके लिए किसी को जिम्मेदार ठहराना है, तो गुरनाम सिंह चढ़ृनी (भारतीय किसान यूनियन प्रमुख) का एक वीडियो कल से घूम रहा है। उन्होंने लोगों को उकसाने का काम किया है। इस आंदोलन के पीछे कांग्रेस, कम्युनिस्टों का बड़ा हाथ है। कांग्रेस के बयान उकसाने वाले आ रहे हैं। जो नेता बातचीत में जाते हैं, वे सभी कम्युनिस्ट विचारधारा वाले हैं। अगर ये सभी सोच रहे हैं कि इसके बल पर पैर जमा लेंगे तो इन्हें भूल जाना चाहिए।घटना के बारे में आपको बता दें कि करनाल में सीएम खट्टर के संवाद से पहले प्रदर्शनकारी कार्यक्रम स्थल तक पहुंच गए थे। भारी संख्या में आए प्रदर्शनकारियों ने 'किसान महापंचायत कार्यक्रम' को बाधित किया। उन्होंने मंच को क्षतिग्रस्त कर दिया, कुर्सियां, मेज और गमले तोड़ दिए। किसानों ने अस्थायी हेलीपेड का नियंत्रण भी अपने हाथ में ले लिया जहां मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरना था। पुलिस ने गांव में मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।
टॅग्स :किसान आंदोलनमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारतMaharashtra Farmers Protest: आंदोलन के स्वरूप को लेकर सहमति बननी चाहिए, हजारों वाहन 30 घंटे से ज्यादा फंसे

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील