लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 3 आतंकी, Jammu-Kashmir| Three Tererorists Killed

By गुणातीत ओझा | Updated: December 30, 2020 23:01 IST

Open in App
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में श्रीनगर (Srinagar) के लावेपुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर (J&K Encounter) में तीन आतंकियों को ढेर (Three Terrorists Killed) कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है। सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान (Search Operation) अभी भी जारी है। श्रीनगर के बाहरी इलाके में मंगलवार देर रात आतंकियों (Terrorists) के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया था। बुधवार को एनकाउंटर वाली जगह से तीन लाशें मिली हैं। सुरक्षाबलों की माने तो ये तीनों आतंकी हैं और अभी इनकी पहचान की जा रही है। दूसरी तरफ सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास दब्बी गांव में एक आतंकी ठिकाने का पता लगाते हुए भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।कश्मीर जोन पुलिस ने पहले इस ऑपरेशन में एक आतंकवादी के मारे जाने की जानकारी दी थी लेकिन बाद में बताया गया कि सुरक्षाबलों ने दो और आतंकियों को ढेर कर दिया है और तलाशी अभियान अभी जारी है। दूसरी तरफ, सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दब्बी गांव में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए हथियार, कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी कि रविवार को गिरफ्तार किए गए आतंकियों के सहयोगियों के खुलासे के आधार पर की गयी छापेमारी में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया।पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रमेश कुमार अंगरल ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना ने मेंढर सब-डिविजन के बालाकोट सेक्टर के दब्बी गांव में एलओसी के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गयी दो पिस्तौल, 70 कारतूस और दो ग्रेनेड बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों के तीन सहयोगियों की रविवार को गिरफ्तारी के बाद किए गए खुलासे के आधार पर यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन पुंछ में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की ताक में थे लेकिन सेना और पुलिस ने उनके इरादों को नाकाम कर दिया।
टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र