लाइव न्यूज़ :

निर्भया के दोषी पवन गुप्ता की फांसी से बचने की कोशिश बेकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2020 16:27 IST

Open in App
निर्भया मामले में मौत की सजा पाये दोषियों में से एक पवन गुप्ता के अपराध के समय नाबालिग होने के दावे को सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दिया है..यानी अब चारों दोषियों को एक फरवरी को ही फांसी दी जाएगी.. निर्भया गैंगरेप -हत्याकांड मामले में चारों दोषियों में से एक पवन कुमार गुप्ता की स्पेशल लीव पिटीशन पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला सुनाया.. कोर्ट ने कहा कि उसे उनके इस दावे पर विचार करने के लिए कोई नया आधार नहीं मिला..सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा है कि पवन का जन्म प्रमाण पत्र पेश किया गया था और इससे साबित हुआ था कि वह नाबालिग नहीं था.पवन की दलीलों को सुनने के बाद न्यायालय ने इस मामले में फैसला सुनाने के लिए 2.30 बजे का समय तय किया.. पवन ने उसके नाबालिग होने के दावे को हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.. न्यायमूर्ति आर भानुमति की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष दोषी पवन गुप्ता के वकील ने दावा किया कि दिसंबर, 2012 में इस अपराध के समय पवन नाबालिग था और हाई  कोर्ट ने गलत तरीके से उसकी इस दलील को अस्वीकार कर दिया..पवन गुप्ता के वकील ने कहा कि अपराध के वक्त यानि 2012 में उसकी उम्र 17 साल 1 महीने और 20 दिन ही थी.. दोषी के वकील एपी सिंह ने अपनी दलील देते हुए कहा है कि 'दोषी पवन की जन्मतिथि 8 अक्टूबर 1996 है..हमारे पास दस्तावेज हैं पवन अपराध के समय नाबालिग था..पवन के वकील एपी सिंह ने गायत्री बाल स्कूल के सर्टिफिकेट का भी जिक्र किया है.पीठ ने ये बी कहा अपराध के समय दोषी के नाबालिग होने की दलील निचली अदालत में मुकदमे की सुनवाई के दौरान नहीं दी गयी थी.. हालांकि , पवन के वकील ने दलील दी कि इस मामले में सजा पर बहस के दौरान यह मुद्दा उठाया गया था। पवन गुप्ता ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.. इस याचिका में अनुरोध किया गया है कि एक फरवरी को उसकी मौत की सजा पर अमल नहीं करने का निर्देश दिया जाये..दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित कर लिया..दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को चारों दोषियों-विनय शर्मा, मुकेश कुमार, अक्षय कुमार सिंह और पवन- का नया डेथ वारंट जारी किया था..नये डेथ वारंट के तहत चारों दोषियों को  एक फरवरी सुबह 6 बजे फांसी दी जानी है.. निर्भया के साथ 16-17 दिसंबर, 2012 की रात में दक्षिण दिल्ली में चलती बस में छह व्यक्तियों ने सामूहिक बलात्कार के बाद उसे बुरी तरह जख्मी हालत में सड़क पर फेंक दिया था.. निर्भया की बाद में 29 दिसंबर, 2012 को सिंगापुर के एक अस्पताल में मृत्यु हो गयी थी..
टॅग्स :निर्भया गैंगरेपसुप्रीम कोर्टक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?