googleNewsNext

वीडियोः 2006 मुंबई बम धमाके की 12वीं बरसी, जानें सभी बड़ी बातें

By आदित्य द्विवेदी | Published: July 11, 2018 10:00 AM2018-07-11T10:00:40+5:302018-07-11T10:00:40+5:30

11 जुलाई 2006। शाम को 6.20 बजे का वक्त था। मुंबई की लाइफ लाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रे�..

11 जुलाई 2006। शाम को 6.20 बजे का वक्त था। मुंबई की लाइफ लाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन में भीड़ चरम पर थी। लोग ऑफिस से घरों को लौट रहे थे। चर्चगेट से बोरीवली जा रही वेस्टर्न रेलवे की एक लोकल ट्रेन खार स्टेशन पार गई थी। सांता क्रूज स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले फर्स्ट क्लास डिब्बे में एक धमाका हुआ। और अगले 10 मिनट में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अलग-अलग जगहों पर ट्रेन में 6 और धमाके हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 189 लोगों की मौत हो गई और 800 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये सभी धमाके प्रेशर कूकर बम से किए गए थे। आज मुंबई बम धमाकों की 12वीं बरसी है।

टॅग्स :मुंबईआतंकी हमलाMumbaiterrorist attack