googleNewsNext

इरफान खान के निधन से सोशल मीडिया पर आंसुओं का सैलाब

By आदित्य द्विवेदी | Published: April 29, 2020 01:52 PM2020-04-29T13:52:16+5:302020-04-29T13:52:16+5:30

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे. न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर से लंबी जंग लड़ते हुए 29 अप्रैल को उनकी सांसें थम गई। 28 अप्रैल को कोलन इनफेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से उनके निधन की खबर आई। महज 53 वर्ष की उम्र में इरफान के निधन से उनके चाहने वाले गमजदा हैं। तमाम लोग अपने उद्गार जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो मानों आंसुओं का सैलाब उमड़ आया है।

टॅग्स :इरफ़ान खानIrrfan Khan