लाइव न्यूज़ :

NCB ने अपने ही 2 अफसरों को किया सस्पेंड, Comedian Bharti Singh की मदद का शक

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: December 3, 2020 13:49 IST

Open in App
बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन की जांच कर रही है नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपने ही डिपार्टमेंट के दो अधिकारियों को ससपेंड कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उनपर शक है कि कॉमेडियन भारती सिंह , उनके पति हर्ष और दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा को बेल दिलवाने में इनका रोल संदेहास्पद रहा है. आज तक की रिपोर्ट के अनुसार इसके अलावा NCB के वकील के रोल की भी जांच की जा रही है. क्योंकि जब इन स्टार्स की बेल को लेकर सुनवाई होनी थी, तब इन दोनों अधिकारियों के साथ साथ वकील ही पेश नहीं हो पाए थे जिसके कारण NCB का पक्ष नहीं रखा गया. इन दोनों ही अफसरों पर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है.आपको बता दें कि बीते दिनों NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह के घर से करीब 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था. जिसके बाद भारती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. जब भारती ने अदालत में बेल की गुहार लगाई तो उन्हें आसानी से जमानत मिल गई, क्योंकि NCB का कोई अधिकारी या वकील कोर्ट में मौजूद ही नहीं था. ऐसा ही फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के साथ हुआ, जहां कुल 1.7 ग्राम हैश बरामद हुआ था. जब करिश्मा ने अग्रिम जमानत की अर्जी डाली, तब भी NCB का कोई अधिकारी कोर्ट में नहीं था तो बेल मिल गई. इस बीच भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की जमानत खारिज कराने के लिए NCB ने NDPS की स्पेशल कोर्ट में मजिस्ट्रेट के आदेश को चुनौती दी है.   गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के  केस की जांच के दौरान ड्रग्स से जुड़ी बातें सामने आई थीं, जिसकी कड़ियां अभी तक जुड़ती जा रही हैं. अभी तक NCB कई फिल्म स्टार्स, टीवी स्टार्स, प्रोडक्शन कंपनियों के जुड़े लोगों से पूछताछ कर चुकी है. इस जांच में कई बड़े फिल्म स्टार्स के नाम भी सामने जिनमे दीपिका पौद्कोने, सैया अलिख खान, राकुल पप्रीत सिंह समेत अर्जुन रामपाल का नाम भी शामिल है 
टॅग्स :भारती सिंहसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: 41 की उम्र में फिर बनीं मां!, भारती सिंह के घर फिर गूंजी बेटे की किलकारी

बॉलीवुड चुस्कीबेटे के जन्म पर भारती और हर्ष ने शेयर किया प्यारा वीडियो, नन्हें मेहमान के आने पर फैन्स लुटा रहे प्यार

बॉलीवुड चुस्की41 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी भारती सिंह, फैंस संग शेयर की खुशखबरी

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?