googleNewsNext

कहाँ गायब हो गई राज कपूर की हीरोइन मंदाकिनी ?

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: August 27, 2019 05:29 PM2019-08-27T17:29:35+5:302019-08-27T17:29:35+5:30

1985 में आई फिल्म राम तेरी गंगा मैली के झरने वाले सीन ने नीली आँखों वाली मंदाकिनी को रातो रात स्टार बना दिया था. राज कपूर की इस फिल्म में उनके बेटे राजिव कपूर के साथ २२ साल की बेहद खुबसूरत मंदाकिनी थी. मंदाकिनी ने इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. डायरेक्टर राज कपूर ने इस रोल के लिए पहले  डिंपल कपाड़िया को चुना था. लेकिन बाद में राज कपूर को लगा की डिंपल में वो पहाड़ी लड़की वाली मासूमियत और भोलापन नहीं है. फिर यास्मीन जोसेफ का ऑडिशन हुआ और राज कपूर को उनकी भोली सी सूरत भा गई. यास्मीन जोसेफ को फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए चुन लिया गया. यास्मीन जोसेफ का  नाम  बदलकर मंदाकिनी रख दिया गया. अपनी डेब्यू फिल्म से ही मंदाकिनी बॉलीवुड में छा गई थी.  इसके बाद मंदाकिनी ने कई फिल्मों में काम किया. उस वक़्त  मंदाकिनी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हिरोइनों में से एक मानी जाती थी. लेकिन 1994 में आई एक तस्वीर ने मंदाकिनी की ज़िन्दगी बदल दी. 

टॅग्स :दाऊद इब्राहिमDawood Ibrahim