लाइव न्यूज़ :

मां-बेटी के बीच में फंसे बोनी कपूर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 31, 2018 13:56 IST

Open in App
साल 2018 में श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाहन्वी कपूर फिल्म धड़क के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस पर लोगों के दिलों में यह सवाल भी है कि क्या जाहन्वी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की तरह बेहतरीन अदाकारा साबित हो सकेंगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब बोनी कपूर ने दिया। उन्होंने कहा कि जाहन्वी कपूर का अपना एक व्यक्तित्व है। वो कभी भी फिल्मों में अपनी मां को कॉपी करने की कोशिश नहीं करेगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि जब लोग उसे स्क्रीन पर देखेंगे तो वो यह नहीं कहेंगे कि जाहन्वी अपनी मां की तरह अदाकारी कर रही है। जाहन्वी अपनी पहली फिल्म से ही लोगों को यह जता देगी कि वो श्रीदेवी की बेटी से अलग हटकर भी कुछ है।बोनी कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, अगर जाहन्वी को दर्शकों के बीच अपनी एक खास जगह बनानी है तो उसे अपना अनोखा अंदाज दिखाकर सबका दिल जीतना होगा। वो काफी मेहनती है और उसमें अपनी समझ भी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वो लोगों को निराश नहीं करेगी।जब बोनी कपूर से पूछा गया कि जाहन्वी की पहली फिल्म की शूटिंग कैसी चल रही है तो उन्होंने बताया, ‘जब धड़क की शूटिंग शुरू हुई थी तो मैं कुछ दिनों के लिए उदयपुर में था। फिल्म की शूटिंग काफी अच्छी चल रही है और जाहन्वी भी अच्छा काम कर रही है। जब मैं वहां था तो फिल्म का एक गाना शूट किया जा रहा था, जिसमें जाहन्वी काफी अच्छी दिख रही थी।
टॅग्स :जाह्नवी कपूरश्रीदेवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीक्या कभी श्रीदेवी पर बनेगी बायोपिक फिल्म? पति बोनी कपूर बोले- "मेरे जिंदा रहते..."

बॉलीवुड चुस्कीJanhvi kapoor: बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी कपूर का स्टनिंग लुक, अदाएं देख फैंस घायल, देखें तस्वीरें

टीवी तड़काBig Boss 17: 'Orry करता क्या है?' आखिरकार ओरी ने खुद कर दिया खुलासा...

बॉलीवुड चुस्कीजाह्नवी कपूर और शिखर पहारिया के रिश्ते पर लगी मुहर! इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात

बॉलीवुड चुस्कीश्रीदेवी से शादी से पहले जान्हवी कपूर के पैदा होने की खबर का बोनी कपूर ने किया खंडन, कहा- उनकी प्रेग्नेंसी साफ नजर आ रही थी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल