googleNewsNext

Trailer Review में जानिए कैसी है सलमान खान की फिल्म 'भारत' ?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 22, 2019 09:06 PM2019-04-22T21:06:36+5:302019-04-22T21:06:36+5:30

सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सलमान के पावरफुल परफॉर्मेंस और जिंदगी के सफर को दिखाते इस ट्रेलर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनके इंतजार को खत्म करते हुए आज इस ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है। 

ट्रेलर की शुरुआत होती है सलमान की आवाज से। सलमान करते दिखते है, '71 साल पहले ये देश बना...और वहीं से शुरू हुई मेरी कहानी...' इसी के बाद सीन शुरू होता है दिल्ली की जामा मस्जिद से। इसके बाद इंट्री होती है सलमान खान की। सलमान एक ओर जहां अपने 60 साल के किरदार में सफेद दाढ़ी और मूंछों में दिखते हैं तो वहीं दूसरी ओर सर्कस में करतब दिखाते 30 से 35 साल के सलमान को दिखाया जाता है। 

टॅग्स :भारतकैटरीना कैफBharatKatrina Kaif