लाइव न्यूज़ :

VIRAL VIDEO: गाजियाबाद में हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, करंट लगने के बाद लगी आग; दर्दनाक मौत का वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: September 19, 2024 17:26 IST

VIRAL VIDEO: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गुरुवार को काफी नीचे लटक रहे हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से एक युवक की जलकर मौत हो गई।

Open in App

VIRAL VIDEO: इस समय दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के बाज जलभराव और तारों का टूटना या करंट का फैलने जैसी घटनाएं सामने आ रही है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मसूरी गंगा नहर के पास गुरुवार को हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय कैफ के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस घटना के वीडियो में कैफ को नहर के पास बेसुध पड़े देखा जा सकता है और उसके शरीर से धुआं निकल रहा है।

भयावह वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक नहर किनारे पड़ा हुआ है जिसे करंट लग गया है। करंट लगने के बाद उसके शरीर में आग लग गई जिससे वह धू-धू कर जलने लगा। युवक की जलकर बुरी तरह से मौत हो गई। बेबस लोग पीछे से केवल चिल्लाते रहे लेकिन करंट होने के कारण कोई उसे बचाने नहीं जा सका।

रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तार काफी नीचे लटका हुआ था और इसके संपर्क में आने से दो भैंसों की मौत हो गई थी। उन्होंने दावा किया कि कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग व्यक्ति की भी करंट लगने से मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हालांकि उन्होंने अधिकारियों को हाईटेंशन तार के नीचे लटकने की सूचना दी थी, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। आक्रोश के बीच ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि मामले में बिजली निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

टॅग्स :गाजियाबादउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारवायरल वीडियोयूपी क्राइमuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत