लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में बोले पीएम मोदी- हम एक परिवार के लिए योजनाएं नहीं बनाते, बनारस को 12 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 7, 2023 19:27 IST

पीएम ने वाजिदपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सावन की शुरुआत में बनारस का साथ हो तो जीवन धन्य हो जाता है। पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अतीत में भ्रष्ट और नाकाम सरकार चलाने वाले लोग आज जब लाभार्थी नाम सुनते हैं तो बिलबिला जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे12 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दीकहा- हम एक परिवार के लिए योजनाएं नहीं बनाते

PM Modi Varanasi visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां पीएम ने जनता को 12 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। गोरखपुर में गीताप्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत बाबतपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री स्वनिध रोजगार योजना के तहत डेढ़ लाख लाभार्थियों को निधि का पैसा आवंटित किया। पीएम ने कुछ लाभाथियों को मंच पर निधि का पैसा आवंटित किया।  इसके अलावा  डेढ़ लाख लाभार्थियों को डिजिटल ट्रांसफर के माध्यम से स्वनिधि का पैसा ट्रांसफर किया।

पीएम ने वाजिदपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सावन की शुरुआत में बनारस का साथ हो तो जीवन धन्य हो जाता है। पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अतीत में भ्रष्ट और नाकाम सरकार चलाने वाले लोग आज जब लाभार्थी नाम सुनते हैं तो बिलबिला जाते हैं। लोकतंत्र का असल मतलब आज समझ में आ रहा है। 

पीएम ने कहा, "बीते 9 वर्षों में हमने सिर्फ एक परिवार और एक पीढ़ी के लिए योजनाएं नहीं बनाई हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुधर जाए, इसको ध्यान में रखकर काम किया है। जिन दलों ने अतीत में भ्रष्ट और नाकाम सरकारें चलाईं, वे आज लाभार्थी का नाम सुनकर तिलमिला जाते हैं। आजादी के इतने साल बाद लोकतंत्र का लाभ अब सही मायने में, सही लोगों तक पहुंचा है। वरना पहले लोकतंत्र के नाम पर गिने-चुने लोगों के हित साधे जाते थे, गरीबों की कोई पूछ नहीं थी। भाजपा सरकार में लाभार्थी वर्ग सच्चे सामाजिक न्याय और सच्चे सेक्युलरिज्म का उदाहरण बन गया है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "हमने जो काशी की आत्मा को बनाए रखते हुए नूतन काया का संकल्प लिया है, यह उसका विस्तार है। इनमें रेल, रोड, पानी, शिक्षा, टूरिज्म से जुड़े प्रोजेक्ट्स हैं, घाटों से जुड़े प्रोजेक्ट्स हैं, इन विकास कार्यों के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। आज पूरी दुनिया में आपकी और काशी की वाहवाही हो रही है। मुझे पता है कि काशी के लोग सब संभाल लेंगे। आप लोगों ने काशी विश्वनाथ धाम और पूरे परिसर को भी इतना भव्य बना दिया है कि जो यहां आ रहा है, वो गदगद होकर जा रहा है। यह बाबा की कृपा है।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीBJPभगवान शिवयोगी आदित्यनाथसावन
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत