लाइव न्यूज़ :

कांवड़ यात्रा 2023: 8 से 16 जुलाई तक यूपी के इस जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, ट्रैफिक भी हुआ डायवर्ट

By आजाद खान | Updated: July 5, 2023 07:41 IST

यात्रा की सुरक्षा को देखते हुए जिले को 16 जोन और 80 सेक्टर में बांटा गया है और हर जोन में कार्यपालक दंडाधिकारी को तैनात किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए इस जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। ये स्कूल-कॉलेज 8 से 16 जुलाई तक बंद रहेंगे जिसमें सरकारी और निजी संस्थान भी शामिल है। यही नहीं यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है।

लखनऊ:  यूपी के मुजफ्फरनगर के जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा है कि जिला के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। उनके अनुसार, जिले के सभी  सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान 8 से 16 जुलाई तक बंद रहेंगे। यह बंद कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है ताकि कांवड़ियों को किसी किस्म की परेशानी न हो। 

बता दें कि मंगलवार से कांवड़ यात्रा शुरू हो गया है जिसमें देश के कोने-कोने से कांवड़ियां हरिद्वार आएंगे और भगवान शिव को गंगा जल चढ़ाएंगे। यह यात्रा 15 अगस्त तक चलेगी। ऐसे में कांवड़ियों की परेशानी और यात्रा पर आ रहे भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बंद का एलान किया गया है। 

क्या कहा जिला मजिस्ट्रेट ने

इस बंद पर बोलते हुए जिला मजिस्ट्रेट अरविंद मल्लप्पा बेंगारी ने कहा है कि जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर निजी संस्थानों सहित सभी स्कूलों और कॉलेजों को 8 से 16 जुलाई तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। यही नहीं यात्रा की सुरक्षा को देखते हुए जिले को 16 जोन और 80 सेक्टर में बांटा गया है और हर जोन में कार्यपालक दंडाधिकारी को तैनात किया गया है। 

3 हजार पुलिसकर्मी किए गए है तैनात

 कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसएसपी संजीव सुमन ने कहा है कि कांवड़ियों को किसी किस्म की परेशानी न हो इसके लिए तीन हजार पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि यात्रा पर आए कांवड़ियों की निगरानी ड्रोन के सहारे भी की जाएगी। 

इसके अलावा यात्रा के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो जाए इसके लिए गंग नहर रोड पर भारी यातायात पर रोक लगा दिया गया है। साथ में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को 11 जुलाई से डायवर्ट भी कर दिया है ताकि कांवड़ियों को किसी किस्म की परेशानी न हो। बता दें कि दिल्ली से देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार राजमार्ग पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया जाएगा। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुरDistrict Magistrate
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत