लाइव न्यूज़ :

World Tourism Day 2019: ऑफ सीजन है जारी, तुरंत पहुंचे इन 5 हिल स्टेशनों पर खर्च होंगे सिर्फ ₹4000

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 27, 2019 12:03 IST

हर साल 27 सितंबर को पूरी 'विश्व पर्यटन दिवस' के रूप में मनाया जाता है। अगर आप आने वाली छुट्टियों में बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं और सस्ती जगहों की तलाश कर रहे हैं तो भारत चिंता ना करें। यहां हम आपको घूमने की ऐसी 5 जगह बता रहे हैं जहां आप 4000 रुपये जैसे कम बजट में घूम सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी भारत कर रहा हैघूमने वालों के लिए ऊटी शहर किसी जन्नत से कम नहीं हैमुन्नार केरल का सबसे सुंदर और पॉपुलर हिल स्टेशनों में से एक है

दुनियाभर में हर साल 27 सितंबर को पूरी 'विश्व पर्यटन दिवस' के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास होगा। 27 नवंबर को हर साल 'विश्व पर्यटन दिवस' मनाया जाता है। हर साल इसका एक थीम होता है। इस बार इसका थीम “टूरिज्म एंड जॉब: अ बेटर फ्यूचर फॉर ऑल'' रखा गया है।

इस साल विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी भारत कर रहा है। वर्ल्ड टूरिजम डे मनाने के पीछे का सबसे बड़ा कारण पर्यटन को बढ़ावा देना है। हर देश चाहता है कि पर्यटन के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोग उसके देख की सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को जानें। लोगों को पर्यटन का महत्व समझाने के लिए इसे एक दिवस के रूप में मनाने की शुरुआती की गई थी।

अगर आप आने वाली छुट्टियों में बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं और सस्ती जगहों की तलाश कर रहे हैं तो भारत चिंता ना करें। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो छुट्टियों में घूमने के लिए काफी सस्ती है। यहां हम आपको घूमने की ऐसी 5 जगह बता रहे हैं जहां आप 4000 रुपये जैसे कम बजट में घूम सकते हैं।

तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में....

ऊटी (तमिलनाडु)

दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु का विश्व प्रसिद्ध शहर ऊटी को आप इस बार का डेस्टिनेशन बना सकते हैं। ऊटी को हिल स्टेशन की रानी भी कहा जाता है। यहां मौजूद मदुमलाई नेशनल पार्क, डोडाबेट्टा चोटी, ऊटी झील जैसे कई फेमस पॉइंट हैं। घूमने वालों के लिए यह शहर किसी जन्नत से कम नहीं है।

चकार्ता

देहरादून का खूबसूरत हिल स्टेशन चकार्ता टौंस और यमुना नदी के बीच में स्थित है। प्रकृति को पसंद करने वालों के लिए यह बेस्ट जगह है। यहां टाइगर फ्रॉस और यहां से ग्रेट वॉल ऑन चाइना का नजारा देखने को मिलता है। यह जगह नैनीताल और मसूरी के मुकाबले सस्ती है और यहां आपको भीड़ भी कम मिलेगी।

मुन्नार (केरल)

गॉड्स ओन कंट्री केरला के सबसे फेमस और पॉपुलर हिल स्टेशन मुन्नार आपके घूमने के लिए बेस्ट जगह हो सकती है। मुन्नार केरल का सबसे सुंदर और पॉपुलर हिल स्टेशनों में से एक है। लो बजट में घूमने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। मुन्नार जाएं तो एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, सलीम अली पक्षी अभयारण्य और चाय बागान देखना ना भूलें।

लैंड्सडाउन

कपल्स के लिए बेस्ट स्पॉट है लैंड्सडाउन। दिल्ली से इसकी दूरी सिर्फ 250 किमी है। यहां के फेमस स्पॉट भुल्ला लेक, सेंट मैरी चर्च और टिप इन टॉप हैं। यहां से हिमालय की चौखम्बा और त्रिशूल चोटी साफ दिखाई देती है। अगर आप कम बजट में कहीं घूमना जाना चाहते हैं तो लैंड्सडाउन जा सकते हैं।

माउंट आबू

राजस्थान में एक पहाड़ी स्थल माउंट आबू है। यह प्रकृति की नजर से काफी सुंदर है। यहां की झील और दिलवाड़ा मंदिर पर्यटकों के बीच का आकर्षण का केंद्र है। यहां कम बजट में छुट्टियों में यहां घूमने का प्लान आसानी से बना सकते हैं।

टॅग्स :पर्यटनकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते