World Dance Day 2018: क्या है आपका फेवरेट डांस स्टेप, जानिए कहां हुआ इसका जन्म?
By मेघना वर्मा | Updated: April 29, 2018 10:14 IST2018-04-29T10:14:13+5:302018-04-29T10:14:13+5:30
पहाड़ों की धरती उत्तराखंड से निकले चोलिया डांस की अपनी अलग पहचान है। लोकल लोग चोलिया के समय जंगली जानवरों खासकर शेर की खाल के तरह के पेंट करते हैं।

World Dance Day 2018: क्या है आपका फेवरेट डांस स्टेप, जानिए कहां हुआ इसका जन्म?
कहते हैं डांस एक ऐसी कला है जो सबके अन्दर पाई जाती है बस फर्क इतना ही होता है किसी में कम और किसी में ज्यादा ये गुण होते हैं। शादी हो या पार्टी, आप बहुत खुश हों या उदास आपके सारे मूड को सही करने का बेस्ट ऑप्शन है डांस। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से निकल के आये डांस के भी अलग-अलग रूप हैं। हिप-हॉप, बेले, कत्थक, ब्रेक डांस यहां तक की बारात में किया जाने वाला नागिन डांस भी किसी ना किसी देश से निकल कर आया है। आज वर्ल्ड डांस डे के दिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं देश के अलग-अलग हिस्सों से निकल कर आये ऐसे ही कुछ फेमस डांस स्टेप।
हिपहॉप डांस, अमेरिका
आज के युवाओं के बीच सबसे फेमस हिपहॉप डांस का जन्म 1970 में अमेरिका में हुआ था। हिप हॉप डांस को 'स्ट्रीट डांस' भी कहते हैं। जो हिप हॉप म्यूजिक पर किया जाता है। वैसे आज के समय में किसी भी डांस फॉर्म के लिए अलाल्ग से म्यूजिक बनाने का चलन कम ही हो गया है। आज लोग हर तरह के म्यूजिक पर हर तरह का डांस करना पसंद करते हैं।
बेले डांस, अरब
बेले डांस को वेस्टर्न कल्चर में 'ट्रेडिशनल वेस्ट एशियन' डांस कहा जाता है, खासकर रक्स शर्की को। इसे अरब डांस भी कहा जाता है। बेले डांस कहने के पीछे इसका पूरे शरीर को एक साथ मूव करने की वजह है। बेले डांस में हिप्स का सर्वाधिक इस्तेमाल होता है। मौजूदा समय में शकीरा को वेले डांस का बेहतरीन डांसर माना जाता है।
गंगनम स्टाइल, साउथ कोरिया
आज के कई सारे डांसिंग शो में आपको ये स्टाइल देखेने को मिल जायेगी। गंगनम स्टाइल नाम पड़ा है तो साउथ कोरियाई जिले गंगनम के नाम पर। दरअसल, पीएसवाई ने अगस्त 2012 में यूट्यूब पर इस स्टाइल में डांस करके वीडियो अपलोड किया, जिसके बाद से गंगनम स्टाइल पूरी दुनिया तक पहुंच गई।
मुंबई वालों के लिए स्पेशल, ऑफिस ट्रिप के लिए ये जगहें हैं बेस्ट
ब्रेक डांस या बी-ब्वॉइंग
ब्रेक डांस को मशहूर करने का श्रेय जाता है माइकल जैक्सन को। इस डांस के 4 मेन पार्ट्स हैं टॉपरॉक, डॉउनरॉक, पॉवर मूव्स और फ्रीज्स। इस डांस में जिम्नास्टिक होने का बहुत फायदा मिलता है। ब्रेक डांस को स्ट्रेंथ, स्किल, बैलेंस और टेक्निक का बराबर इस्तेमाल करना होता है।
बैलेट डांस, इटली
बैलेट डांस 15वीं शताब्दी में इटली से निकला और फ्रांस के साथ ही रूस में मशहूर हुआ। इसे कांसर्ट डांस भी कहते हैं। ये सबसे कठिन डांस स्टाइल्स में से एक है। अपने पैर की उंगलियों पर खड़े होकर इस डांस को किया जाता है जिसमें कभी-कभी डांसर के पैर की उंगलिया टूटने के भी चांसेस बन जाते हैं।
फन से भरी होगी छुट्टियां बस कीजिये भारत के इन एम्यूज़मेंट पार्क की सैर
सालसा, क्यूबा
आज के भारतीय युवाओं पर सालसा डांस का भूत सवार होता है। सालसा डांस क्यूबा से निकला। सालसा वास्तव में जोड़ी डांस है। जिसमें किसी साथी की आवश्यकता होती है। हालांकि इसके सोलो परफॉर्मेंस भी होने लगे हैं। सालसा लातिन अमेरिकी देशों में खास मशहूर हुआ, जहां से ये उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, एशिया तक पहुंचा।
लाइन डांस
लाइन डांस अजूबे की तरह है। इसमें एक धुन पर एक ही स्टेप दोहराना होता है। मसलन दूसरी धुन बदलने पर अगर स्टेप्स बदल जाते हैं, तो पहली धुन बजते ही वापस उन्हीं स्टेप्स पर आना होता है। ये खास गोल घेरे के अंदर किया जाता है।
कथक, भारत
कथक इंडिया के 8 खास क्लासिकल डांस में से एक है। ये डांस कहानियों के साथ ही आगे बढ़ते हैं। कथक शब्द का मतलब ही कथा है। इस डांस की तुलना पश्चिम के बैलेट डांस से होती है। कथक में जितना महत्वपूर्ण शरीर होता है, उससे कहीं अधिक चेहरे का भाव।
ब्राजीली कपूएरा, ब्राजील
लय, ताल, धुन को पैरों की थिरकन से मिलाना बेहद कठिन काम होता है और कपूएरा में यही खास है। ब्राजील से निकले इस डांस में मार्शल आर्ट, एक्रोबेटिक्स और अफ्रीकन म्यूजिक का तड़का होता है। इस डांस में इतने तेज मूव होते हैं, कि संभालना मुश्किल हो जाता है।
उत्तराखंड का चोलिया डांस
पहाड़ों की धरती उत्तराखंड से निकले चोलिया डांस की अपनी अलग पहचान है। लोकल लोग चोलिया के समय जंगली जानवरों खासकर शेर की खाल के तरह के पेंट करते हैं। चोलिया डांस दरअसल पहाड़ी फाइटर्स का यशगान है। अब ये धीरे धीरे विलुप्ति की कगार पर है।
राजस्थान का घूमर डांस
फिल्म पद्मावत के बाद आब राजस्थान से आये इस घूमर डांस फॉर्म से लगभग हर कोई परिचित है। सर पर मटका रखे हाथों में मशाल और राजस्थानी पोषक के साथ ये डांस किया जाता है।
स्थानीय लोककलाओं में घूमर डांस बेहद महत्वपूर्ण है। ये वो समय है, जब हमें अपने स्थानीय कल्चर को बढ़ावा देना होगा।










