लाइव न्यूज़ :

अगर आपको भी लेना है बर्फबारी का मजा तो तुरंत पहुंचे इन 10 फेमस हिल स्टेशनों पर, अभी खर्चा भी होगा कम

By स्वाति सिंह | Updated: December 22, 2020 18:03 IST

अगर आप हिमाचल प्रदेश घूमने का मन बना रहे हैं तो यहां आपको बर्फबारी का खूबसूरत नजारा देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश के लगभग 12 जिलों में जमकर बर्फबारी हो रही है। इन जिलों में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसर्दियों का मौसम शुरू होते है कई पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो गई है। आप जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जाने का प्लान बना सकते हैं।यह ऑफ सीजन चल रहा है और आप बहुत कम खर्चे में इन राज्यों के फेमस हिल स्टेशन जा सकते हैं।

सर्दियों का मौसम शुरू होते है कई पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फ गिरने से पहाड़ों की वादियों में चार चांद लग जाते हैं। अगर आप भी बर्फ से ढकी वादियों का मजा लेना चाहते हैं, तो आप जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको बता दें कि यह ऑफ सीजन चल रहा है और आप बहुत कम खर्चे में इन राज्यों के फेमस हिल स्टेशन जा सकते हैं। दिसंबर में लगभग सभी हिल स्टेशन पर पैकेज के रेट बढ़ जाते हैं।  

मनाली, कुफरी, शिमला और डलहौजी में बर्फबारीअगर आप हिमाचल प्रदेश घूमने का मन बना रहे हैं तो यहां आपको बर्फबारी का खूबसूरत नजारा देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश के लगभग 12 जिलों में जमकर बर्फबारी हो रही है। इन जिलों में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, लाहौल-स्पीति के केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला गया है। इधर, किन्नौर के कल्पा में भी कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मनाली, कुफरी, शिमला और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.4, 6.7, 7.3 और 8.5 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है।

शिमला- बर्फबारी का जिक्र होते ही हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। यह स्नोफॉल के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।

कुफरी- हिमाचल प्रदेश में स्थित कुफरी एक पॉपुलर डेस्टिनेशन है। ठंड के मौसम में बर्फ की चादर ओढ़े यह शहर और भी खूबसूरत हो उठता है।

सोलंग वैली-यह कुल्लू-मनाली का सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस है। इन दिनों यह घाटी बर्फ से ढकी होती है और इस दौरान यहां स्कीइंग के लिए पर्यटक पहुंचते हैं।

मनाली- हिमाचल का यह हिल स्टेशन भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। रोमांच के शौकीनों की तो यह पहली पसंद है। इन दिनों यहां आप स्नोफॉल का आनंद ले सकते हैं।

बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में बर्फबारी अगर बात करें उत्तराखण्ड की तो, यहां सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री सहित कई हिस्सों में जमकर बर्फबारी हो रही है। निचले इलाकों में हल्की बारिश के कारण पहाड़ी-राज्य में अधिकांश स्थानों पर तापमान गिर गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर 8.1 डिग्री सेल्सियस और नई टिहरी में 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। 

औली- उत्तराखंड का शहर औली सर्दी के मौसम में ड्रीमलैंड की तरह दिखाई देता है। नवंबर-दिसंबर माह में जब यहां पर बर्फ की मोटी परत जम जाती है तो स्कीइंग के शौकीन लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। 

धनौल्टी-यह खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी के पास है। यह शांत स्थान आपको आकर्षित करेगा। ठंड का मजा लेने के लिए आपको यहां जरूर जाना चाहिए। 

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जम्मू-कश्मीर के अधिकांश इलाकों में बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है। जम्मू में तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस जबकि श्रीनगर में में 4.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम तापमान गुलमर्ग में दर्ज किया जा रहा है, न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है।

इधर लद्दाख संभाग में लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 6.3 और कारगिल में माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

गुलमर्ग- सर्दियों के मौसम में गुलमर्ग में हर तरफ बर्फ ही बर्फ दिखती है और इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। सर्दियों के मौसम में गुलमर्ग में स्कीइंग करने वालों की भी भीड़ जुटती है।

पटनीटॉप- उधमपुर जिले में स्थित पट्नीटॉप सबसे खूबसूत हिल स्टेशन्स में से एक हैं। इन दिनों यहां जाना काफी मजेदार हो सकता है क्योंकि ठण्ड के मौसम में पूरा क्षेत्र बर्फ की एक मोटी चादर से ढक जाता है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते