लाइव न्यूज़ :

ट्रैवेल विशेष: इन गर्मी की छुट्टियों में झीलों के शहर भोपाल की कीजिए सैर

By मेघना वर्मा | Updated: March 31, 2018 14:52 IST

देश के सबसे साफ शहर होने का गौरव भी भोपाल को प्राप्त है।

Open in App

गर्मी की छुट्टियों में अक्सर लोग मुम्बई, दिल्ली, गोवा या शिमला की और भागते हैं लेकिन भारत के मध्य भाग को भूल जाते हैं। आज हम आपको मध्य भारत के ऐसे ही एक खूबसूरत शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ना सिर्फ अपनी आधुनिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है बल्कि इतिहास से भी इसका अटूट नाता है। पूर्व समय में भोपाल रियासत की राजधानी भी हुआ करता था। देश के सबसे साफ शहर होने का गौरव भी भोपाल को प्राप्त है, तो इस गर्मी की छुट्टियों में आप भी अपने परिवार के साथ भोपाल शहर का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 

अफगानी संस्कृति की दिखती है झलक

भोपाल के इतिहास की बात करें तो इस शहर में अफगानी और मुग़ल संस्कृति की झलक देखी जा सकती है। साल 1000 और 1055 में राजा भोज ने इस शहर को स्थापित किया था। शहर की आधुनिक नींव मोहम्मद खान के द्वारा अठारवीं सदी के उत्तरार्ध के दौरान ररखी गयी थी। इसके बाद इस शहर पर सिर्फ नवाबों का शासन था। भोपाल की वास्तुकला, संगीत, भोजन, कला, संस्कृति, भोजन, कला, संस्कृति और पाककला में भी मुग़ल और अफगानी प्रभाव आसानी से देखा जा सकता है। 

भोपाल में घूमने के लिए जगह

भोपाल, पर्यटन की दृष्टि से चुनिन्दा शहरों में आता है। हर साल यहां लाखों की तादाद में विदेशी और देशी पर्यटक सैर करने आते हैं। यहां की सबसे अच्छी बात हैं यहां का आउटलुक। कला प्रमियों के लिए ये शहर काफी अच्छा माना जाता है जिसमें ऐतिहासिक स्थलों से लेकर संगहालय और मंदिर भी शामिल हैं, इन सभी में सर्वोच्च शिल्प कौशल देखने लायक है। 

ये भी पढ़े: ट्रैवल विशेष: इन गर्मी की छुट्टियों में भारत के स्विट्ज़रलैंड में लीजिये वाटर ऐडवेंचर का मजा

1. मोती मस्जिद

मोती मस्जिद, भोपाल के इतिहास में एक महत्‍वपूर्ण वास्‍तुकला का मील का पत्‍थर है और सबसे ज्‍यादा यह भारत की मुस्लिम महिलाओं के इतिहास में महत्‍वपूर्ण है। इस मस्जिद के निर्माण का आदेश महिला मुस्लिम शासक सिंकदर बेगम ने 1860 में दिया था।

2. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय

इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल में स्थित है और 200 एकड़ के क्षेत्र में श्‍यामला पहाडि़यों पर बना हुआ है। यहां से बड़ा तालाब का मनोरम दृश्‍य दिखाई देता है। इस संग्रहालय को देश का सबसे बड़ा खुला हवा मानवविज्ञान संग्रहालय होने का दावा किया जाता है।

3. भारत भवन

भारत भवन एक बहु कला केंद्र है जो भोपाल में कला सम्‍बंधी मौखिक, प्रर्दशन और दृश्‍य कला को पूरा करता है और इसे शहर का कला केंद्र माना जाता है। यहां तक कि अगर आप कला के प्रदर्शन को लेकर उत्‍सुक नहीं होते है या फिर उस बारे में कोई समझ नहीं रखते है फिर भी यहां की उत्‍कृष्‍टता और अद्वितीय डिजाइन आपको आकर्षित करेगी।

4. लोअर लेक या छोटा तालाब

लोअर लेक, भोपाल में अपर लेक या बड़ा तालाब के पास में ही स्थित है और यहां बने हुए सुंदर कमला पार्क के काफी नजदीक स्थित है। इस झील का दृश्‍य सुंदर और रौबदार है। पर्यटक यहां आकर पैडल और मोटरबोट को चला सकते है। साहसी पर्यटक, झील के पानी में पानी आधारित गतिविधियों का मजा उठा सकते है।

ये भी पढ़े: भारत के इन रेलवे स्टेशनों पर बने हैं सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म्स, देखें क्या आपका शहर है इस लिस्ट में

5. अपर लेक या बड़ा तालाब

भोपाल में स्थित बड़ा तालाब या अपर लेक, देश की सबसे पुरानी मानव - निर्मित झील है। यह झील 11 वीं सदी की है और इसे स्‍थानीय स्‍तर पर बड़ा तालाब के नाम से पुकारा जाता है। यह झील, कोलन्‍स नदी पर बने एक विशाल बांध के पास में ही स्थित है और इसे भारत की सबसे सुंदर झीलों में से एक माना जाता है।

6. बिरला मंदिर

भोपाल में स्थित बिरला मंदिर, देवी लक्ष्‍मी और उनके पति भगवान विष्‍णु को समर्पित है। यह मंदिर पहाडियों की चोटी पर बना हुआ है और भोपाल जिले के सबसे उच्‍चतम बिंदु पर स्थित मंदिर है। 

(फोटो- विकीपीडिया, विकीमीडिया, फ्लिकर)

 

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभयावह हादसे के चार दशक, नहीं सीखे सबक

भारतपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियां आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने में देती हैं महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतविश्वरंग 2025: प्रतिभागियों और दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से जोड़ा

भारतकानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी, सीएम मोहन यादव बोले-कानून सबके लिए

भारतपंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर भोपाल के कटारा-बर्रई में बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते