लाइव न्यूज़ :

कहीं होती है लाल बारिश तो कहीं चूहों की पूजा, भारत की 5 सबसे रहस्यमयी जगहें

By मेघना वर्मा | Updated: June 28, 2018 12:41 IST

महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर के गांव में जब आप जाएंगे तो देखेंगे कि यहां के गांव में बने किसी भी घर में दरवाजे नहीं है।

Open in App

पूरी दुनिया के जब सबसे अजीबो-गरीब या मिस्ट्री से भरे जगहों के बारे में बात की जाती है तो सबसे पहला नाम आता है बरमुडा ट्रांइएंगल का। तीन द्वीपों से घिरी इस जगह से होते हुए आज तक जितनी भी चीजें गुजरी हैं उनका कोई पता नहीं चल पाया है। अटलांटिक महासागर में बने इस त्रिकोण की अभी तक वैज्ञानिक जाचें चल रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी ही अजीबो-गरीब चीजें भारत में भी पाई जाती हैं। हलांकि यह जगहें जानलेवा नहीं हैं लेकिन बावजूद इसके इन जगहों पर होने वाली चीजें देखकर आप अचम्भे में आ सकते हैं। आज हम आपको भारत देश के कुछ ऐसे ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके मिस्ट्री के चर्चे हमेशा लोगों की जुबान पर रहते हैं। आप भी अगर यहां कि सैर करने जा रहे हों तो जरा संभल कर।

1. आंन्ध्र प्रदेश का हवा में लटकता खम्भा

चारों ओर से खूबसूरत समुद्र के नजारों से घिरा लक्ष्यदीप इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। किसी भी इमारत को खड़ा करने के लिए सबसे जरूरी होता है उसका आधार। यदि हम कहें कि आंन्ध्र प्रदेश में स्थित शिव मंदिर का आधार हवा में झूलता रहता है। जी हां हम मजाक नहीं कर रहें यहां के शिव मंदिर में लोग दर्शन करने कम और इन पिलर्स को देखने ज्यादा आते हैं। मंदिर के 70 खम्भों के बीज बने एक लटकते हुए पिलर को देखकर आप भी अचम्भे में आ जाएंगे। फिर भी आपको अपनी बात पर विश्वास ना हो तो आप इस खम्भे के नीचे से किसी भी कपडे़ को आर-पार निकाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें - गर्ल्स गैंग के साथ बना रहे हैं घूमने का प्लान तो हर लड़की को ध्यान में रखनी चाहिए यह बात

2. केरल का जुड़वा गांव

आपने अब तक जुड़वा भाई-बहनों के बारे में सुना होगा लेकिन क्या कभी किसी ऐसे गांव के बारे में सुना है जिसे जुड़वा गांव के बारे में जाना जाता है। केरल के मालाप्पुरम जहां के 1 नहीं, 2 नहीं बल्कि हर परिवार में जुड़वा बच्चे पाए जाते हैं। इसे भी भारत के सबसे अजीबो-गरीब जगहों की लिस्ट में गिना जाता है। अगर आप इस गांव में जाएंगें तो चारों ओर आपको एक जैसे ही बच्चे देखने का मिल जाएंगें। वर्तमान समय में इस गांव में 200 से ज्यादा बच्चे जुड़वा हैं। अचम्भे वाली बात तो यह है कि इस गांव में जुड़वा ही नहीं एक ही शक्ल के तीन बच्चे भी पैदा हो चुके हैं जो अपने आप में काफी अजीब है।

ये भी पढ़ें - इस देश में एक जैसे कपड़े पहनते हैं महिला-पुरूष, 170 साल पुराना है इसका इतिहास

3. यहां होती है चूहों की होती है पूजा

आप भी अपने घर में चूहों के आतंक से परेशान होंगे लेकिन क्या आप जानते है कि देश में एक ऐसा मंदिर भी है जहां चूहों की पूजा की जाती है। राजस्थान के करणी माता मंदिर वह मंदिर हैं जहां चूहों की बड़ी मान्याता है। यहां 20 हजार चूहे एक साथ आपको मंदिर में दौड़ते हुए दिख जाएंगें। मान्यता तो यहां तक है कि यह चूहे अगर आपके पैरों को छूकर निकल जाएं तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

4. यहां नहीं लगते किसी भी घर में ताले

जी हां भारत में लोगों की भक्ति की शक्ति की गवाही इसी बात पर दी जा सकती है कि यहां एक गांव ऐसा भी है जहां लोग अपना सब कुछ भगवान के ऊपर छोड़ देते हैं। महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर के गांव में जब आप जाएंगे तो देखेंगे कि यहां के गांव में बने किसी भी घर में दरवाजे नहीं है। गर किसी घर में गलती से दरवाज मिल भी जाता है तो यहां के लोग उसमें ताले नहीं लगाते। लोगों का मानना है कि उनके घर की सुरक्षा स्वंय शनिदेव करते हैं। इसलिए वह अपना पूरा घर बिना किसी ताले और दरवाजे के भगवान शनिदेव की निगरानी में छोड़ जाते हैं।

ये भी पढ़े - इस देश में है अनोखा रेड वाईन फाउंटेन, लोग फ्री में पीते हैं शराब

5. केरल की लाल बारिश

बारिश का मौसम सभी को पसंद होता है लेकिन भारत में एक ऐसा शहर भी है जहां लाल बारिश होती है। जी हां केरल के इडुक्की इलाके में बारिश लाल रंग की होती है। पहली बार यह बारिश 2001 में हुई थी। इस बारिश के होने के बाद इलाके की पूरी सड़कों पर खून जैसा लाल रंग दिखाई देने लगा। तब से आज तक वैज्ञानिक इस लाल रंग की बारिश का पता लगा रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ सामने नहीं आया है। 

सिर्फ यही नहीं भारत में और भी बहुत सी जगहें ऐसी हैं जो अपने अजीबो-गरीब मान्यताओं या चीजों के लिए जाना जाता है। 

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजकेरलराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते