लाइव न्यूज़ :

National Tourism Day 2020: दिल्ली वालों जयपुर-आगरा को कहो बाय-बाय, घूमों इंडिया का 'मिनी स्विट्ज्रलैंड'-यहां है प्रकृति का शबाब

By मेघना वर्मा | Updated: January 25, 2020 09:22 IST

अगर आपको पहाड़ी रास्तों पर बाइक चलाने का शौक है तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है। कम दिनों का ब्रेक लेना चाहते हैं तो उत्तराखंड के इस छोटे से शहर में आपका स्वागत है।

Open in App
ठळक मुद्देशिमला की वादियां आपको हर बार अपनी ओर खीचेंगी। कुफरी में आप एक रात बिताकर अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा अनुभव पा सकते हैं।

देशभर में आज नेशनल टूरिज्म डे मनाया जा  रहा है। इस दिन का मकसद, भारत देश में सैलानियों और पर्यटन को बढ़ावा देना है जिससे देश की अर्थव्यवस्था में भई योगदान होता है। वैसे हर साल भारत देश की अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग जगह से लोग घूमने आते हैं। कुछ को भारत देश भा जाता है तो कुछ इसकी रंग-बिरंगी यादें अपने साथ लेकर जाते हैं। 

अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं और दो-तीन दिनों के लिए काम से ब्रेक लेना चाहते हैं तो आप बहुत ही कम बजट में खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं। आप चाहें तो इस गुलाबी सी ठंड में अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। नेशनल टूरिज्म डे के मौके पर आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही जगहें जहां जाकर आप इस डे को सेलिब्रेट कर सकते हैं। 

1. जैसलमेर, राजस्थान

धूप से चमकती रेत पर अपने साथी की बाहों में बाहें डाले ढलते सूरज को देखना हो तो जैसलमेर से खूबसूरत जगह शायद कोई नहीं। राजस्थान की संस्कृति को अपने अंदर समेटे ये जगह आपको आकर्षित करती है। यहां का रंग-बिरंगा देसी अंदाज, यहां के महल, यहां के रेगिस्तान, एडवेंचर स्पोर्ट्स, ऊंठ की सवारी सब कुछ आपको अलग एक्पिरियंस देगा।

घूमने की जगह- गोल्डन फोर्ट, रेगिस्तान में कैम्पिंग, पैरासेलिंग, गड़ीसर तालाब, जैसलमेर फोर्ट, व्यास छतरी। 

2. शिमला, हिमाचल प्रदेश

शिमला की वादियां आपको हर बार अपनी ओर खीचेंगी। कुफरी में आप एक रात बिताकर अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा अनुभव पा सकते हैं। यहां की बर्फिली पहाड़ियां, आसमान से बात करते पहाड़, हरे-भरे पेड़ और बहती नदियां आपको यहां खींच लाएंगी। इस छुट्टी आप भी शिमला के ऊंची-नीची पहाड़ी सड़को पर अपने पार्टनर का हाथ थामें जरूर चलिए। 

घूमने की जगह- रिज, जाखु मंदिर, मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, हिमालयन नेचर पार्क, स्कैंडल पॉइंट, काली बाड़ी मंदिर, ग्रीन वैली, भीमाकाली मंदिर, जखू हिल, सेंट मेरी चर्च, गोल्फ कोर्स।

3. लैंसडाउन, उत्तराखंड

अगर आपको पहाड़ी रास्तों पर बाइक चलाने का शौक है तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है। कम दिनों का ब्रेक लेना चाहते हैं तो उत्तराखंड के इस छोटे से शहर में आपका स्वागत है। इस हिल स्टेशन को अंग्रेजों ने 1887 में बताया था। वायसराय ऑफ इंडिया लॉर्ड लैंसडाउन के नाम पर ही इसका नाम रखा गया।  इसका जगह का असली नाम कालूडांडा है। यहां का पूरा क्षेत्र सेना के अधीन है और ये गढ़वाल राइफल्स का गढ़ भी है। आप यहां गढ़वाल राइफल्स वॉर मेमोरियल और रेजिमेंट म्यूजियम देख सकते हैं।

घूमने की जगह- गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल युद्ध स्मारक, टिप एन टॉप, सेंट मेरी चर्च, भुल्ला ताल, ताड़केश्वर मंदिर। 

4. अमृतसर, पंजाब

घूमने के साथ खाने के भी शौकीन है तो पंजाब के अमृतसर से अच्छी जगह आपके लिए नहीं हो सकती। देश के इतिहास को अपने आप में समेटे ये छोटा सा शहर आपको भा जाएगा। मन शांत करना हो तो भी आप दो दिन का अमृतसर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां आकर आप खुद की बिजी लाइफ में थोड़ा सा ब्रेक ले सकते हैं। 

घूमने की जगह- गोल्डन मंदिर, वाघा बॉर्डर, जंलियावाला बाग, अटारी बॉर्डर, दुर्गयाना मंदिर, खालसा कॉलेज, हॉल बजार, हरिके वेटलैंड और पक्षी अभ्यारण्य। 

5. खजियार, हिमाचल प्रदेश

इसे देश का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहते हैं। यहां जाने वाले इसे मिनी गुलमर्ग भी बोलते हैं। प्रकृति का पूरा शबाब देखना हो तो बस यहां चले आइए। यहां कि तश्तरीनुमा झील, बर्फ से ढका पहाड़ और यहां की ठंडी वादियां इसे और खूबसूरत बनाती हैं। पूरे साल यहां सैलानियों का तांता लगा होता है। यहां ठहरने के लिए कोई होटल नहीं बल्कि डाक बंगले या रेस्ट हाउस लें। दिल्ली से 590 किलोमीटर दूर ये छोटा सा हिल स्टेशन आपका दिल जीत लेगा।

घूमने के लिए जगह- खजियारा झील, वन्यजीव अभयारण्य, खजजी नाग मंदिर, भगवान शिव की प्रतिमा, स्वर्ण देवी मंदिर।

टॅग्स :पर्यटनट्रेवलशिमलादिल्लीपंजाबअमृतसरहिमाचल प्रदेशउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारतIndiGo Flight Crisis: 8 एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यहां देखें दिल्ली-मुंबई समेत शहरों की इंडिगो फ्लाइट लिस्ट

भारतPutin visit India: पीएम मोदी और पुतिन के बीच होगा प्राइवेट डिनर, मेजबानी के लिए पीएम तैयार

भारतPutin visit India: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दौरे से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, SWAT टीमें और पुलिस की तैनाती

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते