लाइव न्यूज़ :

सावन में बॉलीवुड क्वीन कंगना भी पहुंची शिव मंदिर, जानें क्या है इस मंदिर की खासियत

By मेघना वर्मा | Updated: July 28, 2018 10:32 IST

नीले आकाश को छूती भगवान शिव की 112 फिट की ऊंची मूर्ती इस मंदिर की पहचान हैं।

Open in App

सावन शुरू हो चुका है। देश में रहने वाले सिर्फ आमजन ही नहीं बल्की बॉलीवुड के स्टार्स भी सावन में भगवान के भोले को खुश करने में लगे हैं। हाल ही में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत भी शिव मंदिर के दर्शन करने गई थीं। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। आज हम आपको इसी खूबसूरत मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां ना सिर्फ कंगना घूमने गई हैं बल्कि बहुत सी बॉलीवुड फिल्मों में इसकी शूटिंग भी हो चुकी है। 

कोयंबटूर में है आदियोगी शिव मंदिर

लगभग पूरे देश में शिव मंदिर हैं। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण हर जगह भगवान शिव विराजमान हैं। साउथ के कोयंबटूर में भी शिव की खूबसूरत और विशालकाय मंदिर है आदियोगी शिव। आपको बता दें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म मैंटल है क्या और मणिकर्णिका की शूटिंग के बाद तमिलनाडु के कोयंबटूर के आदियोगी मंदिर में भगवान शिव के दर्शन को गई थीं। पूजा करते हुए अपनी फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। 

112 फिट की अर्धप्रतिमा दुनिया भर में है फेमस

नीले आकाश को छूती भगवान शिव की 112 फिट की ऊंची मूर्ती इस मंदिर की पहचान हैं। कोयंबटूर से 30 किलोमीटर दूर स्थित आदियोग मंदिर को दुनियाभर के लोग देखने आते हैं। भगवान शिव की यह एक लौती ऐसी प्रतिमा है जो आधी बनी हुई है। अपनी ऊंचाई और अनोखी बनावट के लिए इस मूर्ति को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है। इस मूर्ती का वजन 500 टन है जो भारत की सबसे भारी मूर्ती भी है। 

शिव का केवल चेहरा बनाने में लग गए थे ढ़ाई साल

आंख बंद किए बाबा भोले की इस प्रतिमा को देखकर आप भाव-विभोर हो जाएंगे। उनका मासूम मगर तेज मुख आपको शिव की भक्ति में और डूबा देगा। शिव की इस प्रतिमा को मिट्टी की जगह स्टील के छोटे टुकड़ों को जोड़कर बनाया गया हैं। इस प्रतिमा में सिर्फ भगवान शिव का चेहरा बनाने में ही कारीगरों को ढाई साल लग गए थे। 

तिल के बीज और भस्म से बनाए गए हैं नंदी

शिव मूर्ती के सामने नंदी को भी बनाया गया है। इसका निर्माण तिल के बीज, हल्दी, भस्म और मिट्टी से बनाया गया है। यह नंदी इस मंदिर की खूबसूरती में चार-चांद लगाती है। इतना ही नहीं, इस मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा देखने के साथ-साथ आप यहां के प्राकृतिक नजारों और सुहावने मौसम का मजा ले सकते हैं। 

टॅग्स :कंगना रनौतट्रिप आइडियाजतमिलनाडुभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

मुसाफ़िर अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स