लाइव न्यूज़ :

IRCTC Vikalp scheme के जरिये टिकट कन्फर्म नहीं होने पर भी कर सकते हैं सफर, जानें कैसे

By उस्मान | Updated: May 20, 2019 13:30 IST

इस योजना के तहत वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को दूसरी ट्रेन का ऑप्शन मिलता है जिसकी मदद से वो टिकट के कन्फर्म हुए बिना भी ट्रेन में सफर कर सकते हैं। इसके लिए कोई अलग से चार्ज नहीं लगता है।  

Open in App

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) मुसाफिरों के लिए 'विकल्प' (IRCTC Vikalp scheme) नामक एक सुविधा चला रही है जिसके तहत टिकट कन्फर्म होने का इंतजार कर रहे यात्रियों को एक ऑप्शन मिलता है जिसकी मदद से वो टिकट के कन्फर्म हुए बिना भी ट्रेन में सफर कर सकते हैं। इसके लिए कोई अलग से चार्ज नहीं लगता है।  

आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार, यह योजना सभी प्रकार की ट्रेनों और क्लास के यात्रियों के लिए उपलब्ध है। इस स्कीम के तहत कोई यात्री अधिकतम सात वैकल्पिक ट्रेनों का विकल्प चुन सकता है। हालांकि विकल्प का मतलब यह नहीं है कि यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन में सौ फीसदी सीट मिलेगी। 

IRCTC टिकट बुकिंग: कौन उठा सकता है विकल्प योजना का फायदाविकल्प योजना का फायदा वो यात्री उठा सकते हैं जिनका नाम वेटिंग लिस्ट में है। उनके द्वारा चुनी गई वैकल्पिक ट्रेनों का चार्ट बनने के बाद बची हुई सीटों के लिए इन्हें प्राथमिकता दी जाती है। 

विकल्प के तहत वैकल्पिक ट्रेनों के लिए ट्रेन का समयविकल्प योजना के तहत कोई यात्री मूल ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से 30 मिनट और 72 घंटे के बीच दूसरी ट्रेन का विकल्प चुन सकता है। 

विकल्प योजना के लिए बुकिंग नियमIRCTC के अनुसार, PNR में बुक किए गए सभी यात्रियों को उसी क्लास में एक वैकल्पिक ट्रेन में स्थानांतरित किया जाता है। इसका मतलब है कि एक पीएनआर बुकिंग वाले सभी यात्रियों को एक साथ वैकल्पिक ट्रेन में स्थानांतरण की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, एक बार वैकल्पिक ट्रेन आवंटित करने के बाद, यात्रियों को मूल ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं है।

नहीं देना होगा अतिरिक्त किरायाअगर यात्री को कि‍सी और ट्रेन में सीट मि‍ल जाती है तो उससे ना तो कोई एक्स्ट्रा किराया लि‍या जाता है और ना ही कि‍सी अन्‍य तरह का शुल्‍क। अगर इस योजना के तहत यात्री को कि‍सी और ट्रेन में टि‍कट मि‍ल जाती है तो वह फि‍र उस ट्रेन में सफर नहीं कर सकता, जि‍सकी टिकट उसने बुक कराई थी।  

टॅग्स :भारतीय रेलआईआरसीटीसीट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते