लाइव न्यूज़ :

IRCTC Online Ticket Booking: इन लोगों को आधी कीमत पर मिल सकता है ट्रेन टिकट, ऐसे उठायें फायदा

By उस्मान | Updated: April 4, 2019 13:10 IST

IRCTC Online Ticket Booking: इस ऑफर के लिए रेलवे यात्रियों के पास  IRCTC प्लेटिनम एसबीआई कार्ड होना चाहिए।

Open in App

भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ट्रेनों में सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) एक नया ऑफर लेकर आया है। अब IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराने पर सीनियर सिटीजन यात्रियों को डबल फायदा मिलेगा।

क्या है IRCTC का नया ऑफर  IRCTC के नए ऑफर के तहत सीनियर सिटीजन यात्रियों भारतीय रेलवे की ओर से मिलने वाली टिकट बुकिंग पर छूट के साथ-साथ IRCTC के लॉयल्टी प्वाइंट का लाभ मिलेगा। इसके तहत अगर आप डेबिड या क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट से अगर टिकट बुकिंग कराते हैं तो आपको टिकट किराए पर विशेष छूट दी जाएगी। आपको बता दें कि सीनियर सिटिजन्स इस लॉयल्टी प्वाइंट स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।

क्या है IRCTC का लॉयल्टी प्रोग्रामइस प्रोग्राम के तहत डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते समय रिवॉर्ड प्वॉइंट मिलते हैं। कार्ड पर खर्च किए गए प्रत्येक 100-150 रुपये पर आपको 1-5 पॉइंट मिलते हैं। इन रिवॉर्ड पाइंट्स को खर्च कर अब टिकट बुक किया जा सकता है।

इस तरह उठा सकते हैं फायदा- इस ऑफर के लिए रेलवे यात्रियों के पास  IRCTC प्लेटिनम एसबीआई कार्ड होना चाहिए।- एसबीआई कार्ड ट्रेवल से एसी टिकट बुकिंग करने पर रिवार्ड प्वाइंट के रूप में कई फायदों के अलावा दस फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा।- रिवार्ड प्वाइंट फर्स्ट क्लास एसी टिकटों की बुकिंग पर मिलेंगे। इसके साथ ही रिवॉर्ड प्वाइंट एसी फर्स्ट क्लास के अलावा, एसी सेकंड क्लास, थर्ड क्लास एसी टिकटों पर भी मिलेंगे।

आपको बता दें कि भारतीय रेलवे अभी सीनियर सिटीजन को किराए में छूट देती है। 60 साल या उससे ज्यादा के पुरुषों और 58 साल या उससे अधिक की महिलाओं को ट्रेन टिकट के किराए में छूट मिलती है। पुरुषों को 40 प्रतिशत और महिलाओं को 50 प्रतिशत की छूट मिलती है। अब वो मौजूदा ऑफर के साथ-साथ इन रिवॉर्ड पाइंट के जरिये  टिकट बुक कर सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि अब उन्हें दो फायदे मिलेंगे।  

टॅग्स :भारतीय रेलआईआरसीटीसीट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते